अरविंद चौबे के लिए फिर लक्की साबित हुए पवन सिंह "बॉस"ने किया भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा

अरविंद चौबे के लिए फिर लक्की साबित हुए पवन सिंह "बॉस"ने किया भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा


भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह का स्टारडम सर चढ़ के बोल रहा है।हालिया में प्रदर्शित हुई उनकी" बॉस"फ़िल्म पूरे यूपी बिहार में धूम मचा रखी है।फ़िल्म ने अबतक करोड़ो का ऐतिहासिक व्यवसाय दर्ज कर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस कोहराम मचा दिया है ।फ़िल्म में निर्देशन और पवन सिंह के लुक्स और फिल्माकंन की काफी तारीफ की जा रही है।इस फ़िल्म के निर्देशक अरविंद चौबे के लिए एक बार फिर से लक्की साबित हुए पवन सिंह है।
निर्देशक अरविंद चौबे से मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म ने इस वर्ष रिलीज हुई पवन सिंह के सभी फिल्मो से ऊपर की व्यवसाय दर्ज की है , और दर्शको की पसंद बन गई है।बताते चले की अरविंद चौबे पवन सिंह के साथ दर्जनों से अधिक फिल्मो का निर्देशन कर चुके है ,उन सभी फिल्मो का नाम भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में दर्ज है।हाल में ही अरविंद चौबे ने अपनी आगामी नई फिल्म"धर्मा" की शूटिंग प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में पूरी की है ।जिसके अभिनेता पवन सिंह ही है ,उनके साथ फ़िल्म में अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी बनाई है।
पीआरओ सोनू निगम ने बताया कि यह फ़िल्म एक एक्शन बेस्ड फ़िल्म है।जिसमे पवन सिंह का एक से बढ़कर एक खतरनाक एक्शन स्टंट देखने को मिल रहा है।फ़िल्म के गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है।शायद यही वजह की पवन सिंह को दर्शक अपने सर पर चढ़ा कर रखता है।बरहाल पवन सिंह कहते कि दर्शक मेरा भगवान है आज मैं जो कुछ हूँ अपने दर्शको की वजह से ही हूँ।इस फ़िल्म को सफलतम बनाने में उन्ही का सबसे बड़ा श्रेय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ