आशा भोंसले ने पंजाबी फिल्मों में बहुत से यादगार गीत गाए है `जदो जदो वी बनेरे बोले कां नी मैं झली आ,पिंड सारा ते मैं कली आ `तू पिंग ते मैं परछांवां, तेरे नाल हुलारे खांवा

 आशा भोंसले ने बहुत से यादगार गीत गाए है पंजाबी फिल्मों में 







  नी मैं झली आ,पिंड सारा ते मैं कली आ 
    `जदो जदो वी बनेरे बोले कां
  `तू पिंग ते मैं परछांवां, तेरे नाल हुलारे खांवा     

वाईपीएस चौहान 
आशा भोंसले ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी बहुत से गीत गाए हैं। बहुत सारे ऐसे गीत है जो उस जमाने में सुपरहिट रहे थे और उन गीतों को आज भी सुना जाता है। आशा भोंसले ने पंजाबी फिल्मों में सौ से अधिक गीत गए है.बहुत से ऐसे गीत है जो आज भी उतने ही सुने जाते है जितने पहले सुने जाते थे। फ़िल्मी गीतों के अलावा आशा भोंसले ने कुछ गैर फ़िल्मी गीत भी मार्किट में आए है। उन्होंने हर मूड के गीत गए है। 
  सन 1950 में आई पंजाबी फिल्म `पोस्ती'  जिसको पहली बार क्वात्रा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया था। इसके डायरेक्टर थे कृष्ण देव मेहरा फिल्म में मुख्य अभिनय किया था मजनू और श्यामा ने फिल्म में आशा भोसले द्वारा गाए गए गीत जोकि रफी साहब के साथ डियूट था बहुत ही मशहूर हुआ था। `तू पिंग ते मैं परछांवां'  आशा भोसले ने एक अन्य गीत फिल्म में राजकुमारी के साथ भी गीत गया था। राज कुमारी के साथ गया गीत `चली प्यार दी हवा मस्तानी ' आशा भोंसले द्वारा गया गीत `दो गुता कर मेरिया '.फिल्म में संगीत सरदूल कवात्रा का था।  
  गीत के बोल `चुन्नी अपनी नू रंग कीता 'आशा भोसले और रफी साहब की आवाज में फिल्म परदेसी ढोला का यह गीतl 1959 यह फिल्म आई थी डायरेक्टर शांति प्रकाश बक्शी कि यह फिल्म थी  
      1960 में आयी फिल्म चौधरी करनैल सिंह जिस को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में पहली बार प्रेम चोपड़ा बतौर हीरो नजर आये थे। इस के कई गीत मशहूर हुए थे। आशा भोंसले का गीत जो की रफ़ी साहब के साथ था जिस के बोल थे `हरियाँ पैलियाँ,भरियाँ पैलियाँ '. बैसाखी के मौके पर गीत को फिल्माया गया था। आशा भोंसले की आवाज में गीत `पहली पहली वार मैनु `
  असां चन नु गवा किता,मोतिये दे फूल वरगा 'आशा भोंसले और रफ़ी साहब का गया यह गीत 1960 में आयी फिल्म बंतो का है। गीत वर्मा मालिक का लिखा हुआ है और संगीत सरदूल क्वात्रा का है।   
 1961 बनी  फिल्म जीजा जी जिस में करण  दीवान और निशी ने इस में मुख्या भूमिका निभाई थी। साथ में अचला सचदेव और सूंदर ने भी फिल्म में काम किया था। आशा भोंसले की आवाज में गीत `नी मैं झली आ,पिंड सारा ते मैं कली आ।  
  1963 में आई पंजाबी फिल्म `पिंड दी कुड़ी 'जिसने भी आशा भोसले का गीत जोकि शमशाद बेगम के साथ था काफी फेमस हुआ था। गीत के बोल थे `हाय निहाल पा रहा '  
  सन 1964 में आई पंजाबी फिल्म `सतलुज दे कंडे ' जिसके निर्माता पदम प्रकाश माहेश्वरी थे और निर्देशन पदम् प्रकाश महरा और एम एम बिल्लू  मेहरा और इसका संगीत दिया था HANS RAJ BEHAL ने।  फिल्म में मुख्या कलाकार मिर्जा मुशर्रफ और वस्ती थे।मोहमद रफी के साथ आशा भोंसले का मशहूर गीत `सुन मेरे माही 'बहुत ही एक रोमांटिक सॉन्ग था। 
   15 अप्रैल 1969 को रिलीज हुई फिल्म `नानक नाम जहाज है' फिल्म को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। अपने समय में फिल्म जबरदस्त चली थी.आशा भोंसले ने इस फिल्म में गाए शब्द `मेरे साहिब, मेरे साहिब।` रे मन ऐसो कर सन्यासा ' गाये थे। फिल्म में पृथवी राज कपूर,वीना,आई एस जोहर ,सोमदत्त,निशि,विम्मी,जगदीश राज और डेविड थे। यह एक मात्र पंजाबी फिल्म है जो दो बार रिलीज की गई थी। 27 नवंबर 2015 को इस फिल्म को  डिजिटल में रिलीज किया गया। 
  सन 1973 में आई पंजाबी फिल्म `मन जीते जग जीत ' जोकि कवर महेंद्र सिंह बेदी ने Produce  की थी और B S THAPA ने  डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में भी आशा भोंसले ने गीत गाए थे। फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी। इसमें मुख्य भूमिका में सुनील दत्त, राधा सलूजा, रंजीत, जानकीदास, ओम चोपड़ा, गोपाल सहगल, मधुमति, सोना, ओम प्रकाश जैसे दिग्गज कलाकार थे। इसका संगीत दिया था एस मोहिंदर ने। फिल्म में आशा भोंसले के 6  गीत थे। जिसमें सुपरहिट गीतों में `जदो जदो भी बनेरे बोले कां ' `जिसके सिर ऊपर तू स्वामी ' ` पापी जीयूडिया तू  बोल सतनाम '  ` तू वी  डाकू ' इत्यादि 
  सन 1976 में आई फिल्म संता बंता में भी आशा भोसले के गीत थे।  डायरेक्टर अजीत सिंह दियोल  द्वारा बनाई इस फिल्म में वरिंदर, अरुणा ईरानी, शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा धर्मेंद्र स्पेशल अपीयरेंस में थे।  मेहर मित्तल, सीमा कपूर, अजीत सिंह दियोल,  दर्शन बग्गा, एमबी शेट्टी, नरेंद्र बीबा, मनमोहन कृष्ण मंजू भाटिया, मलकीत  ठाकुर, टुनटुन और मुमताज बेगम थी। फिल्म में आशा भोंसले ने रफी साहब के साथ डियूट गाया  था। जिसके बोल  थे जिस कुड़ी ने चुराया दिल मेरा एक अन्य गीत रफी साहब के साथ ही आशा भोंसले का था `ढोल वाज्दा ताली वाजदी। आशा भोसले का सोलो गीत था ` तेरी याद ने कलेजे नाल लाया' 
       1977 में सत श्री अकाल फिल्म जो की प्रेम नाथ ने फिल्म का निर्माण किया था। इस में आशा भोंसले द्वारा जसपाल सिंह के साथ गीत गाया था। 
    आशा भोसले मूल रूप से मराठी है,लेकिन उन्होंने पंजाबी फिल्मों में जो गीत गाये है हैरानी होती है। बहुत ही ख़ूबसूरती से उन्होंने गीतों के साथ न्याय किया है। यही नहीं उनके गए गुरबाणी से लिए गए शब्द आप के कानों में रस भरते है। फिल्म `नानक दुखिया सब संसार 'का गाया शब्द `हुक्मे अंदर सब को ' इस की एक उदाहरण है। 
  फिल्म सहती मुराद का आशा भोंसले की आवाज का गीत `दूध रिडका 'एक बहुत ही प्यारा गीत है। 1979 में बनी फिल्म गोरख धंधा में भी आशा भोंसले के गीत थे।    
  1981 में आयी फिल्म `साजन ठग 'में आशा भोंसले के साथ मोहिंदर कपूर के तीन गीत थे। गीतों के बोल थे साहा विच घोल के साहन नू ,इक बार आजमा ले मंतर और घर दा हलवा पूरी। फिल्म में मुख्या भूमिका में थे नविन निस्चल,अर्पणा चौधरी,दलजीत कौर मेहर मित्तल ओमशिव पूरी और प्रेम नाथ। फिल्म में संगीत दिया था रवि ने और फिल्म के डाइरेक्टर थे चमन नीले।  
  सन 1983 में आई फिल्म सस्सी पुन्नू में आशा भोसले के दो डियूट  रफी साहब के साथ थे और एक सोलो था। फिल्म के गीत बहुत ही ज्यादा मकबूल हुए थे। आशा भोसले  की आवाज में गीत `ढाची वालिया मोड़ मुहार वे ' बाबू सिंह मान का लिखा हुआ यह गीत इसके अलावा `लगी वाले कदे नी सौंदे तेरी किवें अख लग गई। रफी साहब के साथ एक अन्य डियूट ` दस मेरिया दिलबरा वे तू केहड़े अर्श डा तारा ' जो कि बहुत ही ज्यादा मकबूल हुआ था।   
  1999 में आयी फिल्म शहीदे मोहबत बूटा सिंह में भी आशा भोंसले का गुरदास मान के साथ एक गीत था `मैं रोवा तरले पांवा ' 
इस के अलावा भी बहुत से पंजाबी फिल्मों के गीत है जो आशा भोंसले ने गाए है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ