5 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ विजय राज यादव का साल का सबसे डेंजरस वीडियो सॉन्ग

 5 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हुआ विजय राज यादव का साल का सबसे डेंजरस वीडियो सॉन्ग



भोजपुरी सिंगर विजय राज यादव का साल 2022 के शुरुआत में सबसे डेंजरस गाना 'जुताई लूंगा तेरे बाप से' खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में उन्होंने फेमस सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ जुगलबंदी की है। यह  गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की जुबान पर खूब चढ़ने भी लगा है।



इस गाने को मिल रही सफलता के बाद विजय राज यादव ने कहा कि गाना बेहद मनोरंजक है। हम इस गाने को लेकर बेहद आशान्वित थे। लोग हमारे काम को पसंद कर रहे हैं, ये हमारे लिए बेहद अच्छी बात है। उनका आशीर्वाद हमें हमेशा अच्छा करने को प्रेरित करता है। हम भोजपुरी की जनता से अपील करेंगे कि इसे और भी वायरल करें। यह आप सबों के लिए न्यू ईयर गिफ्ट है। और साथ ही हमारा आपसे वादा है कि आगे भी एक से बढ़कर एक गाना लेकर आएंगे। 


Vijay Raj Yadav


https://youtu.be/azYUoL71es8


आपको बता दें कि विजय राज यादव के इस गाने का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि गीत विवेक गाजीपुरी का है। गाने का निर्माण अनिता फिल्म्स ने किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ