जीरकपुर के विकास के लिए लागू होगा नया मास्टर प्लान : संजीव खन्ना
दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामाजीरकपुर, 28 जनवरी। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी तथा पंजाब लोक कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा है कि भाजपा की सरकार आते ही जीरकपुर के विकास लिए नया मास्टर प्लान लागू किया जाएगा। इस समय जीरकपुर को योजनाबद्ध विकास की जरूरत है। खन्ना आज बिशनपुरा स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए हुए क्षेत्र वासियों को भाजपा में शामिल करने के बाद उनसे रूबरू थे। खन्ना ने स्थानीय महिला नेता शिवानी, प्रीती, राकेश कुमार,बलजीत सिंह, रविंदर कुमार,सुरेश कुमार, अंकुश, गौतम, विशाल, बलविंदर हंडेसरा, राकेश अग्रवाल, दीपक समेत दर्जनों प्रतिनिधियों को भाजपा में शामिल करने के बाद कहा कि भाजपा में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि अब तक सत्ता में रहे राजनीतिक दलों ने केवल अपने विकास की योजनाओं को ही लागू किया है। डेराबस्सी हलके का उल्लेख करते हुए संजीव खन्ना ने कहा कि जीरकपुर, डेराबस्सी और लालडू क्षेत्र की समस्याएं अलग-अलग हैं। इसलिए यहां के विकास के लिए योजनाएं भी अलग-अलग बननी चाहिए। खन्ना ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र के हिसाब से विकास योजनाएं बनाई जाएंगी।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एकता नागपाल, भाजपा प्रवासी प्रभारी वीरेंद्र गर्ग, जीरकपुर मंडल प्रधान आशीष गर्ग , जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन सांगवान, युवा नेता अंकुश उप्पल, प्रधान व्यापार मंडल जीरकपुर मनोज कपूर , ललित गोयल (चीनू ) ,रविंद्र परमाणु , समेत कई गणमान्यों ने संजीव खन्ना के चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लिया।
विक्टोरिया हाइट्स सोसायटी वासियों ने किया समर्थन
भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एकता नागपाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोसायटी वासियों के साथ मुलाकात की। संजीव खन्ना ने कहा कि वह जीरकपुर की सोसायटी में रहने के कारण यहां के लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। जिसके चलते उनकी समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। विक्टोरिया हाइट्स सोसयटी में कर्नल सोमपुरी, देवेंद्र सिंह, दिनेश अरोड़ा, सतीश कपूर, गिरिराज किशोर पराशर,एच अंसारी आदि ने संजीव खन्ना को समर्थन देने का ऐलान किया।