बैनर फाडऩे व झंडे जलाने पर भडक़ी भाजपा

 बैनर फाडऩे व झंडे जलाने पर भडक़ी भाजपा


नेताओं ने कहा लोकतंत्र का हनन कर रहा विपक्ष



संजीव खन्ना की मतदाताओं से अपील वोट की चोट से दे विरोधियों का जवाब


लालडू। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के बैनर फाडऩे व झंडे जलाने की घटना से भाजपा नेता गुस्से में हैं। भाजपा नेताओं ने विपक्ष को नसीहत दी है कि वह किसानों की आड़ में गंदी राजनीति करने से बाज आए और लोकतांत्रिक तरीके से यह चुनाव लड़े।

भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी एवं हरियाणा सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि भाजपा यहां मौजूदा विधायक और कांग्रेस के रूप में दो विरोधियों से टक्कर ले रही है। भाजपा के बढ़ते ग्राफ से दोनों विरोधी बौखलाहट में हैं। पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए किरमच ने कहा कि जिस प्रदेश में प्रधानमंत्री सुरक्षित नहीं वहां कुछ भी हो सकता है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ रही है। कानून व्यवस्था का पालन करके ही लोगों से वोट मांग रहे हैं। भाजपा अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ मिलकर नए पंजाब की स्थापना करना चाहती है। किसानों के नाम पर कांग्रेसी दबंगई कर रही हैं। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने कहा कि लोगों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा की जनहितेषी नीतियों को पंजाब में लागू किया जाएगा। विरोधी कुछ शरारती तत्वों को भेज रहे हैं। पंजाब का माहौल बिगाडऩा का प्रयास किया जा रहा है। राणा ने कहा कि इस तरह की हरकतों से भाजपा को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए शांति व भाईचारा कायम रखा जाए। 

डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि इस समय यहां भाजपा के पक्ष में माहौल बनता जा रहा है। प्रचार में मिल रहे प्रोत्साहन से विरोधी बौखलाहट में हैं। जिसके चलते विरोधी अब ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। संजीव खन्ना ने डेराबस्सी हलके के मतदाताओं से अपील की कि वह इस तरह की घटनाओं का जवाब 20 फरवरी को वोट की चोट के माध्यम से दें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने