भाजपा उत्तराखंड सैल जीरकपुर मंडल का गठन --- संजीव खन्ना के चुनाव प्रचार के लिए लगाई ड्यूटियां

 भाजपा उत्तराखंड सैल जीरकपुर मंडल का गठन

--- संजीव खन्ना के चुनाव प्रचार के लिए लगाई ड्यूटियां


जीरकपुर। जीरकपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते हुए पार्टी प्रत्याशी संजीव खन्ना के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान चलाने का ऐलान किया है। भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड सैल जीरकपुर मंडल का गठन उत्तराखंड सेल के जिला प्रधान बसंत कुमार बंदूनी द्वारा किया गया। इस मौके पर जीरकपुर मंडल की 105 सोसाइटी के लगभग 128 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, भाजपा उत्तराखंड सेल के जिलाध्यक्ष बसंत कुमार बंदूनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल प्रधान रमा रावत, वरिष्ठ उपप्रधान भरोसा सिंह गुसाईं, महासचिव मनीष गुसाई,दीपक नेगी,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला बिष्ट, वरिष्ठ उपप्रधान मधु बिष्ट, दिक्का नेगी, महामंत्री रेखा पांडे और समस्त सदस्यों को धन्यवाद दिया और बहुत-बहुत बधाइयां दी।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि उत्तराखंड समाज द्वारा समर्थन दिए जाने से उनके चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती मिली है। इस अवसर पर प्रवासी इंचार्ज डॉक्टर संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष  सुशील राणा,मंडल अध्यक्ष आशीष गर्ग,भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट,मंडल महासचिव श्रीमती निधि बलोनी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने