गीत ढोली में आएगा आज एक बढ़ा मोड़; क्या करेगा जेके महरा गीत को स्वीकार?
गीत ढोली के निर्माता नए और दिलचस्प ट्विस्ट लाकर कर रहे हैं अपने दर्शकों को आकर्षित। गीत की ज़िन्दगी में सबसे बड़ा बदलाव अब जेके महरा के दिल में गीत के लिए सॉफ्ट कॉर्नर विकसित करना शुरू कर देगा।
आज के एपिसोड में, जेके महरा के मन में गीत के प्रति आभारी होने की भावना विकसित होती दिखाई देगी क्योंकि गीत ने तान्या के ससुराल वालों को बिना पता चले तान्या की मदद की और उसकी बेज़्ज़ती नहीं होने दी। इतना ही नहीं गीत ने सभी कार्य गुप्त रूप से पूरे किए, जिनका परिणाम ये हुआ कि जेके महरा का मन गीत के प्रति परिवर्तित हो गया।
लेकिन असली सवाल आज भी यही है कि क्या जेके महरा ने वास्तव में गीत को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है या उसकी मंजूरी और समर्थन के पीछे कोई छिपा मकसद है? आगे क्या होता है, इसके बारे में और जानने के लिए देखें 'गीत ढोली' आज सिर्फ ज़ी पंजाबी पर रात 8 बजे।
