अब सिनेमाघरों में- ‘रंज’
पेट प्रोजेक्ट फिल्म्स प्रोडक्शन और सुनीत सिन्हा द्वारा निर्मित एक अद्भुत कहानी।
पेट प्रोजेक्ट फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'रंज' आज रिलीज़ हो गई है, जिसमें एक ऐसे लड़के की कहानी है जो एक बड़े शहर में काफी मुश्किलों और रंजिशों का सामना करता है। फिल्म का निर्देशन सुनीत सिन्हा ने किया है और आदेश सिद्धू के साथ फिल्म का सह-निर्माण भी किया है। फिल्म की प्रमोशन में रंज की टीम में से आदेश सिद्धू, एकता सोढ़ी, कृति वी. शर्मा, कुलजीत सिंह और इसके निर्देशक सुनीत सिन्हा समेत मौजूद थे।
फिल्म की कुशल स्टार कास्ट में आदेश सिद्धू (मुख्य भूमिका में), एकता सोढ़ी, और कुलजीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं, और वी.के. शर्मा, मधु सागर, कृति वी. शर्मा, सुकुमार टुडू, राकेश सिंह, नूतन सूर्या, राजू कुमार, अशोक तिवारी और राहुल निगम ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं निभाई है।
'रंज' फिल्म जो अंग्रेजी में 'स्लो बर्न' कहलाती है, एक ऐसे लड़के, अमनप्रीत की कहानी जिसे एक बड़े शहर में उसके हालात उसे अकेला महसूस करता है। शहर के लोगों का अनचाहा व्यवहार उसके दिमागी संतुलन को तोड़ देता है जिसकी वजह से वह हिंसा का रास्ता अपनाता है जो अपने लिए और आसपास के लोगों के लिए घातक साबित होता है।
फिल्म की रिलीज़ के बाद सुनीत सिन्हा ने कहा, "इस फिल्म की कहानी काफी अलग है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का जो काम की तलाश में अपने गांव छोड़कर बाहर जाता है, लेकिन उसे अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे वह जीवन की सच्चाई को सीखता है। हमें उम्मीद है कि दर्शक अमनप्रीत के संघर्षों की गहराई को महसूस करेंगे।”
मुख्य अभिनेता और निर्माता, आदेश सिद्धू ने कहा, "मैं फिल्म की रिलीज से बहुत खुश हूं। फिल्म में एक युवा लड़के की भावनाओं को चित्रित करना मेरे लिए एक बड़ी बात है। उनकी मजबूरियां दिखाती हैं कि वे किस तरह से जिन्दाकि की कथानियों का सामना करते हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह अलग फिल्म पसंद आएगी।"
