साइबर कैफे जाने की बजाए अपने स्मार्टफोन में ही सभी जानकारियां प्राप्त करें -दीपक सिंह बिष्ट

 साइबर कैफे जाने की बजाए अपने स्मार्टफोन में ही सभी जानकारियां प्राप्त करें -दीपक सिंह बिष्ट


बच्चों का रिजल्ट देखना हो या अन्य सरकार की किसी योजना के बारे में पता करना हो तो लोगों को पहाड़ों के मुश्किल रास्तों से होकर कई कई किलोमीटर पैदल चल कर बाजार जाना पड़ता है और वहां पर जाकर साइबर कैफे मेंअपना छोटा सा काम करवाना पड़ता है। मुश्किल तो तब हो जाती है जब वहां जाकर पता चलता है कि इंटरनेट तो काम ही नहीं कर रहा। वहां बहुत सा समय इंतजार भी करना पड़ता है लेकिन इंटरनेट की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है।  जिससे कई बार नेट से कोई जानकारी लेनी होती है या किसी योजना के लिए अप्लाई करना होता है तो बहुत मुश्किल हो जाती है। यह बातें पहाड़ों में आम होती रहती हैं।कहतें हैं की पहाड़ दूर से देखने में खूबसूरत लगते है लेकिन यहाँ का जीवन बहुत ही कठिन होता है। इस के अलावा बारिश भी परेशानी का सबब बन जाती है।

             इन सभी समस्या के समाधान के लिए दीपक डिजिटल बाजार (Deepak Technical Bazar) ने लोगों को जागरूक किया हुआ है .आप उनके यूट्यूब चैनल दीपक टेक्निकल बाजार में जाकर ऐसे वीडियो देख सकते हैं जिनसे आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन पर किसी भी तरह की जानकारी जैसे सरकारी योजना हो या फिर बच्चों का रिजल्ट देखना हो। कहने का मतलब है  कि इंटरनेट (Internet) से संबंधित कोई भी जानकारी आप ले सकते हैं। आजकल तो बच्चों के रिजल्ट आ रहे हैं कई-कई घंटे साइबर कैफे पर इंटरनेट का इंतजार करते ही लग जाते हैं। इससे अच्छा यह है कि आप यह सब सीखें की बच्चों का रिजल्ट कैसे अपने स्मार्टफोन पर ही आप देख सकते हैं। बहुत ही आसान है यह। अभी लेटेस्ट ही एक वीडियो डाला गया है जिसमें आप सरकारी डाक्यूमेंट्स जिसकी आपको जरूरत है उसको डाउनलोड कैसे किया जाना चाहिए इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड बोर्ड के जो नतीजे आ रहे हैं उन नतीजों को कैसे चेक करना है। एक वीडियो में यह भी बताया गया है अपने राशन कार्ड के बारे में कैसे जानकारी लेनी है। यह भी आप जान सकते हैं कुमाऊनी यूनिवर्सिटी नैनीताल (Kumaun University ) का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है। एक वीडियो में बड़े ही आसानी से इसके बारे में जानकारी दी गई है की पुलिस के एडमिट कार्ड के बारे में भी आपको एक वीडियो में जानकारी मिल सकती है। 
       आपको बता दें कि आजकल दीपक सिंह बिष्ट जो कि पिथौरागढ़ से संबंधित हैं काफी चर्चा में है। उनके द्वारा बनाए गए यूट्यूब पर वीडियोस लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और यह वीडियो पूर्ण तौर पर ज्ञानवर्धक हैं हर छोटी और बड़ी बात की विस्तार से जानकारी दी जा रही है।  कुमाऊन यूनिवर्सिटी का एग्जाम फॉर्म कैसे डाउनलोड करना है। उसका एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है और भी यूनिवर्सिटी संबंधित जानकारिया इनके यूट्यूब चैनल पर मिल जाएंगी। एक अन्य वीडियो पर फोन पर अकाउंट कैसे बनाएं इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। एक और महत्वपूर्ण वीडियो में आपको अपने राशन कार्ड के बारे में भी पूरी जानकारी मिल जाएगी। आपका नाम उसमें है या नहीं यह सब आपको पता चल सकता है। आम लोगों को एक और बहुत बड़ी समस्या आती है और साइबर कैफे या और लोगों से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है कि अपना राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ कैसे जोड़ा जाये। जब तक राशन कार्ड आप के आधार कार्ड के साथ नहीं जुड़ेगा तो आपको अब उस पर राशन भी नहीं मिलेगा। यह सब भी आप बड़ी ही आसानी से एक क्लिक पर सब घर बैठे कर सकते हैं। यदि आपको राशन के डीलर की शिकायत करनी है तो भी आप इंटरनेट ही इस्तेमाल करोगे। इसके लिए भी पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी। आप यही मान के चलिए की आपके स्मार्टफोन में वह हर चीज है जिसके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते। बस इस पर ज्ञान ही प्राप्त करना होता है। राशन कार्ड के बारे में एक अन्य जानकारी भी लोग बहुत खोजने की कोशिश करते हैं कि बीपीएल परिवारों के नाम राशन कार्ड में है या नहीं यह जानकारी भी आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। 

            अब हम आपको बता दें कि रसोई  में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के बारे में जी हां दोस्तों आपको इसके बारे में सारी जानकारी मिल सकती है। रोजाना की गैस के क्या दाम है यह जानकारी भी आपको मिल सकती है। आजकल मोबाइल से ही पेमेंट करने का चलन बहुत बढ़ गया है जब से करोना देश में आया है अधिकतर लोग मोबाइल से ही पैसे ट्रांसफर करते हैं।  लेकिन अभी भी हमारे बहुत से भाई बहन है जो ऐसा नहीं कर पा रहे। उनको बड़ी कठिनाई हो रही होगी कि अपने मोबाइल के द्वारा अपने बैंक अकाउंट या पेटीएम या गूगल के साथ कैसे लिंक किया जाए। इसकी जानकारी भी आपको मिल जाएगी दोस्तों आजकल डिजिटल मीडिया का जमाना है सब कुछ ही लगभग डिजिटल हो चुका है। शुरुआत  कीजिए अपने आप को इस नए युग के साथ Online Promotion साथ चलने की। आदत डालें यह सब आप दीपक सिंह बिष्ट द्वारा बनाए गए Youtube Channel https://www.youtube.com/c/DeepakTechnicalBazaar में सीख सकते हैं आपका कोई पैसा नहीं लगेगा आपको फ्री में हर चीज की जानकारी मिल जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ