बिहार में सुपर हिट हुई रविकिशन और पवन सिंह की फ़िल्म"मेरा भारत महान"

 बिहार में सुपर हिट हुई रविकिशन और पवन सिंह की फ़िल्म"मेरा भारत महान"




भोजपुरी सिनेमा के दो मशहूर अभिनेता मेगा स्टार रवि किशन और पवन सिंह की बहुचर्चित फ़िल्म"मेरा भारत महान"बिहार झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में पिछले शुक्रवार को लगभग सौ से ज्यादा सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया गया था, फिल्मे अच्छे ओपनिंग ही नही बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई इस वर्ष की सभी फिल्मो का बिजनेस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उल्लेखनीय यह कि फ़िल्म को अच्छे रिस्पॉन्स देख कर सिनेमा हॉल मालिको ने फ़िल्म को सेकेंड वीक में भी चलाने का फैसला लिया है।देशभक्ति पर आधारित फिल्म की कहानी आतंक के खिलाफ एक मोर्चा है,फ़िल्म में पवन सिंह  संगीत टीजर के भूमिका में नजर आ रहे है, वही रविकिशन उत्तरप्रदेश के होनहार पुलिस इंस्पेक्टर के भूमिका में नजर आ रहे है।फ़िल्म में दो टॉप अभिनेत्री अंजना सिंह और मणि भट्टाचार्य  भी अहम किरदार में नज़र आ रही है,बताते चले कि अभिनेत्री गरिमा परिहार इस फ़िल्म से भोजीबुड में एंट्री की है।



गौरलतब हो कि रविकिशन और पवन सिंह लम्बे समय के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखे  है,जिसे सिनेप्रेमि वर्षो से इंतजार कर रहे थे। निर्माता विपुल राय और निर्देशक देवेंद्र तिवारी की यह फ़िल्म वी प्रांजल फिल्म्स प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है।


ट्रेड एनालिसिस कहते कि' यह फ़िल्म इस वर्ष रिलीज हुई और रिलीज होने वाली सभी फिल्मे से बड़ी फिल्म है,जिसमे दो सुपरस्टार एक साथ नज़र आ रहे है जिसके हर एक एक दृश्य में    नयापन का रंग दिख रहा है जो किसी बॉलीवुड के फिल्मो से कम नही है,साफ सुथरी स्वस्थ मनोरंजक फ़िल्म बनी है तो फ़िल्म सुपरहिट होना लाजमी है।इस फ़िल्म की सफलता से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज  खुब  गर्म है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने