Raton Ko Main Na Soi, RINKU JHA (Tik Tok Star) SOCIAL MEDIA QUEEN

 रातों को मैं ना सोई फेम RINKU JHA  II SOCIAL MEDIA QUEEN







पिछले कुछ समय से यूट्यूब पर एक महिला के विडिओ काफी वायरल हो रही है। आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे यह कौन है और कब से यह सोशल मीडिया पर काम कर रही है। दोस्तों इस महिला का नाम रिंकू झा (RINKU JHA VATS) है इनका एक यूट्यूब चैनल भी है रिंकू झा के नाम से। जिसके ऊपर 4.77 लाख के करीब उनके सब्सक्राइबर है। रिंकू झा मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है।उनकी शादी कटिहार बिहार में हुई। आजकल वह बिहार में ही रह रही है। कुछ लोग कहते हैं कि रिंकू झा नेपाल में रहती हैं पर यह सच नहीं है। रिंकू झा के परिवार के बारे बात करते है तो रिंकू के पति अपनी पत्नी का खूब साथ देतें है। इनके तीन बच्चे है सब से बड़ी बेटी आरजू है और दो छोटे लड़के है।आरजू सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब शार्ट पर उनके रोजाना वीडियो आते रहते हैं। बेटी भी मां की तरह काफी क्रिएटिव हैं कुछ अलग करती रहती हैं। बेटे का भी सोशल मिडिया अकाऊंट हैI







           मिथिला संस्कृति जो नेपाल के तराई इलाके से होकर विहार तक फैली हुई है। उसकी माटी में जन्मी पली बड़ी और विवाहित हुई रिंकू झा एक खुशमिजाज और एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं। उनकी उम्र लगभग 39 साल के करीब है। रिंकू झा को बचपन से ही पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ एक्टिंग का भी बहुत शौक था। शादी के बाद रिंकू झा को अपने पति से पूरा सपोर्ट मिला।  दोस्तों इसी स्पोर्ट  के साथ रिंकू झा सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई। अपने शौक को पूरा करने के लिए वीडियो बनाती हैं और वही वीडियो इतने खूबसूरत होते हैं कि वायरल हो जाते हैं। रिंकू झा हिंदी भोजपुरी के अलवा मैथिली भाषा में भी बहुत खूबसूरत वीडियो बनाती है। अपनी नेचुरल ब्यूटी और मनमोहक अदाओं,मुस्कान अपनी एक्टिंग टैलेंट के दम पर वह सोशल मिडिया पर छाई हुई है। लोग इन के दीवाने हो गए है। इनकी हर वीडियो को पसंद करने लगे है।  इनका नाम सोशल मीडिया पर तेजी से सर्च होने लगा है। अब रिंकू झा टिक टॉक के मुकाबले कहीं ज्यादा फेमस हो गई हैं। रिंकू झा का इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट है वहां पर भी यह अपने फोटोस और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 


>


             दोस्तों रिंकू झा अपनी दिन की शुरुआत पूजा पाठ से शुरू करती हैं। हर धार्मिक त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा और भक्ति से वह मनाती हैं। रिंकू झा अपने घर का सारा काम खुद ही करती हैं किचन में काम करते वक्त इनको पुराने गाने सुनना बहुत पसंद है। आपने भी देखा होगा ज्यादातर इन के वीडियो पुराने गानों के ऊपर ही होते हैं। उन्हीं में से समय निकालकर वह अपने शॉर्ट वीडियो बनाती हैं और लिपसिंग  वीडियो बनाती है। दोस्तों रिंकू झा को चाय पीने का बहुत शौक है। जब घर के काम से थकान हो जाती है तो रिंकू झा  के लिए उनका बेटा ऋषभ मां के लिए चाय बनाता है। 

                   बात उन दिनों की है जब टिक टॉक पर एक गाना बहुत चल रहा था गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल,तो बच्चों के कहने पर उन्होंने इस गीत के ऊपर वीडियो बनाया रातों-रात रिंकू झा  के 10,000 फॉलोअर्स हो गए और उनका यह वीडियो वायरल हो गया। उसके बाद परिवार में सभी ने कहा कि आप गानों के ऊपर भी वीडियो बनाइए तब शुरू हुआ सफर फिल्मी गानो पर लिप्सिंग करने का।



 
             दोस्तों जब देश में टिक टॉक चलता था तो उस समय यह टिक टॉक के ऊपर अपने वीडियो बनाती थी और काफी वायरल होती थी। देश में टिक टॉक के ऊपर बैन लग गया। फिर यूट्यूब ने निकाला यूट्यूब शार्ट (YOUTUBE SHORTS) .टिक टॉक के बैन होने के बाद रिंकू झा ने  30 अगस्त सन 2020 कोअपना यूट्यूब चैनल बनाया।  रिंकू झा ने फिर अपना विलोग भी यूट्यूब पर शुरू किया है। डिस्क्रिप्शन में आपको यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया हुआ है और विलोग का लिंक भी दिया हुआ है। वहां आप विजिट कर सकते हैं।  






सब से पहले फिल्म मुकदर का सिकंदर के इस गीत पर वीडियो वायरल हुआ 
रिंकू झा  का वह वायरल वीडियो जिससे रिंकू जा रातों-रात स्टार बना दिया और उनको  पहचान मिली।  यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि रिंकू झा स्टार बन गई। वह वीडियो फिल्म मुकद्दर का सिकंदर फिल्म का गीत लता मंगेशकर की आवाज में गीत के बोल हैं `यादों में तेरी खोई`......  दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार। फिर रिंकू झा ने अपने शॉर्ट वीडियो यूट्यूब चैनल पर डालने शुरू किए। यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम पर भी रिंकू झा  का अकाउंट है। वहां पर भी यह सारे वीडियो डालती हैं। जिसको कि लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हिंदी फिल्मी गानों के ऊपर इनकी लिप सिंक को बहुत ही पसंद किया जा रहा है।मानो  यू लगता है कि यह खुद ही गा रही हैं। इतनी अच्छी लिप्सिंग तो उस गाने पर जिस हीरोइन ने के ऊपर गीत फिल्माया गया था शायद उससे भी कहीं बेहतर। यही कारण है कि रिंकू झा कि हर वीडियो वायरल हो रही है। रिंकू झा एक हाउसवाइफ है। जब टिक टॉक चलता था तो रिंकू झा के लगभग 1:50 लाख के करीब फॉलोअर थी। 

रिंकू झा महीने में कितना कमाती है 
रिंकू झा अपने सोशल मीडिया पर खूब वीडियो डालती है और गानों के ऊपर लिप्सिंग करती हैं साथ में हम अभी आपको बताते हैं कि रिंकू झा महीने में कितने रुपए कमाती हैं दोस्त इनके यूट्यूब चैनल पर 5 लाख सब्सक्राइबर होने वाले हैं और आपको बता दें कि एक अनुमान के हिसाब से यह यूट्यूब से चार से पांच लाख के करीब महीना कमाती हैं और इनके सब्सक्राइबर बढ़ते ही जा रहे हैं। 


-





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ