Har Har Shambhu Bhajan Singer Biography - Rock Star Abilipsa Panda


Har Har Shambhu Bhajan Singer Biography


दोस्तों इस समय सोशल मीडिया पर एक Shiv Bhajan Har-Har Shambhu वायरल हो रहा है। आज हम आपको बताते हैं कि इसको गाने वाली गायिका कौन है और हम आपको यह भी बताएंगे कि इस सिंगर ने अपनी शुरुआत कैसे की और यह कहां की रहने वाली है। इस वायरल भजन को गाने वाली सिंगर का नाम है Abhilipsa Panda अभिलिप्सा पंडा। यह उड़ीसा की रहने वाली है। यदि आप महाकाल के फैन हो तो जरूर कभी ना कभी हाल ही के दिनों में आपके सामने यह वीडियो आ ही गया होगा। यदि आपने इस भजन को एक बार सुना है तो बार- बार इसको सुनने का मन तो जरूर करता ही होगा। 

        संगीत की दुनिया में लिप्सा पंडा Abhilipsa Panda ने बहुत ही कम समय में बड़ी तेजी से अपना एक नाम बनाया है। अभिलिप्सा पंडा ने हाल ही में एक चैनल पर जानकारी दी थी कि जब वह पैदा हुई थी तो वह तब से ही संगीत के साथ जुड़ गई थी क्योंकि घर में माहौल ही संगीत का था।  नाना नानी और दादा-दादी भी संगीत के साथ जुड़े हुए होने की वजह से मैं भी अपने आप संगीत मैं रम गई। 4 साल की उम्र में ही ओडिशा क्लासिकल संगीत सीखना शुरू कर दिया था। सन 2014 -15 मई हिंदुस्तानी Vocal Classical की विधिवत शिक्षा ग्रहण की। उसी दौरान मेरे गुरु ने मुझे कहा कि मैं तुम्हारी आवाज में 1 बच्चों का सॉन्ग रिकॉर्ड करना चाहता हूं तो मैंने झट से हां कर दी।

 दोस्तों आपको बता दें कि अभिलिप्सा पंडा की अभी शादी नहीं हुई है। वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी ले चुकी है। आखिरकार सन 2022 में इनका गीत हर हर शंभू सुपरहिट हो गया। जिसके चलते अभिलिप्सा की प्रसिद्धि बढ़ती ही जा रही है। अभिलिप्सा एक इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि हर हर शंभू भजन उन्होंने जब रिकॉर्ड किया था तो सोचा नहीं था कि इतना ज्यादा वायरल होगा हां यह जरूर मन में था कि लोगों का हमें प्यार जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह भजन  भोलेनाथ जी को ही अर्पित है। अभिलिप्सा एक बढ़िया सिंगर तो है ही इसके अलावा डांस और मार्शल आर्ट में भी इनको महारत हासिल है। कराटे में वह ब्लैक बैल्ट है।Abhilipsa Panda का परिवार उड़ीसा में रहता है और यह एक ब्राह्मण परिवार है। इनके परिवार में माता-पिता और एक बहन है। 

अब लिप्सा के कैरियर की बात करें तो इन्होंने Har Har Shambhu,Bhole nathJi,Kalki Avtar (Odia),Manjil Kedarnath,हर हर शम्भू की आपार सफलता के बाद अभिलिप्सा पंडा का नया भजन आ गया है `Sawan ayo `जिस में अभिलिप्सा के साथ akanksha panda ने भजन गाया है।  
Abhilipsa Panda बताती है कि उन्होंने देश की विभिन्न भाषाओं में भी गीत गाए हैं। 

Har Har Shambhu भजन में उनके साथ Jeetu Sharma ने गाया है।  इनका एक अन्य एल्बम तेलुगु में भी रिलीज हुआ है। Abhilipsa Panda देश विदेश में भी कार्यक्रम करती हैं।  इनके युटुब चैनल rockstar abhilipsa panda पर इनकी आवाज में और बहुत सारे कवर गीत मिल जाएंगे। बात करते हैं हर हर शंभू गीत के बारे में Shambhu Shiv Mahadeva मेल आवाज में जीतू शर्मा है। Jeetu Sharma जीतू शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसको 5 मई सन 2022 को अपलोड किया था। शुरू में इस गीत को व्यूज नहीं मिले लेकिन जून का महीना आते आते इस गीत में धमाल मचा दिया। हर हर शंभू शिव महादेव आजकल लगभग सभी के मोबाइल में सुनाई दे रहा है /वैसे भी अभी सावन का महीना चल रहा है और कावड़ यात्रा भी चल रही है।  वहां पर भी यही गीत चल रहा है।Abhilipsa Panda को ट्रैवल करने का बहुत शौक है इसीलिए इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी अलग-अलग स्थानों के फोटो शेयर करती रहती हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ