लोग इन्हे Lady Manoj Kumar कहते है।दंग रह जाएंगे Deepu Sharma की Acting देख करII BIOGRAPHY

 लोग इन्हे Lady Manoj Kumar कहते है।दंग रह जाएंगे Deepu Sharma की Acting देख कर 

लोग इन्हे Lady Manoj Kumar कहते है।दंग रह जाएंगे Deepu Sharma की Acting देख कर

 


सोशल मीडिया पर आजकल नए नए सितारे उभर कर आ रहे हैं .ऐसे ही कुछ समय पहले ही एक महिला कलाकार जिसको लोग Lady Manoj Kumar के नाम से जानते हैं। आइए आज उनके बारे में हम आपको बताते हैं कि उनको क्यों लेडी मनोज कुमार का खिताब दिया गया है। कुछ दिन पहले ही यूट्यूब द्वारा उनको सिल्वर प्ले बटन मिला है इसके लिए उन्होंने अपने साथियों के साथ एक पार्टी का अरेंजमेंट भी किया था। 


लोग इन्हे Lady Manoj Kumar कहते है।दंग रह जाएंगे Deepu Sharma की Acting देख कर

                  

सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हुआ था वीडियो में दिख रही उस लेडी का गेट अप बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार की तरह ही था और बिल्कुल मनोज कुमार के गीतों पर ही वह एक्ट कर रही थी. वीडियो Film Roti Kapda Aur Makaan रोटी कपड़ा और मकान फिल्म का गीत `मैं ना भूलूंगा `पर वह बहुत ही खूबसूरत एक्ट कर रही थी।  यह वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ था किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि यह महिला आखिर कार है कौन। अचानक एक दिन डमरु कैफे में एक प्रेस मीट के दौरान उन्होंने यह सारे राज खोले। 




महिला का नाम दीपू शर्मा है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए  Deepu Sharma ने बताया कि वह मनोज कुमार के अलावा राजेश खन्ना, जितेंद्र, गोविंदा, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा बनकर डांस करती हैं। उस वायरल वीडियो के बाद दीपू शर्मा कि जिंदगी में एक बहुत ही खूबसूरत मोड़ आ गया। सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो वायरल होना बहुत ही मुश्किल बात होती है। उस वायरल वीडियो के बाद दीपू शर्मा ने एक के बाद एक बेहतरीन वीडियो यूट्यूब पर Upload करने  शुरू किए और सभी के सभी सुपरहिट हो रहे हैं।

    

               
    बता दें कि दीपू शर्मा 90 के दशक में बहुत सी बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आई थी उन्होंने गोविंदा, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार की फिल्मों में भी काम किया है। किसी कारणवश उनको फिल्मों से अलग होना पड़ा। देखिए इसे कहते हैं किस्मत का खेल। आज दीपू शर्मा को सारी दुनिया जानती है और खास करके उनको Lady Manoj kumar का खिताब भी दिया गया है। वह पहले भी फिल्मों में हिट थी और आज भी हिट है। दीपू शर्मा देश के अलग-अलग शहरों में अपने कार्यक्रम भी करती हैं। 

           अब बात करते हैं उनके साथ काम करने वाली उनकी साथी शाहिदा की।शाहिदा  हमेशा दीपू शर्मा की वीडियो शूट करती हैं और वीडियो को बनाने के लिए जी जान से मेहनत करती हैं। मीडिया के एक सवाल में दीपू शर्मा ने जवाब दिया कि आप इतनी अच्छी एक्टिंग या मिमिक्री तभी कर पाओगे यदि आप उस कलाकार से बेइंतेहा प्यार करते हो। यदि आप कला और कला से प्यार करते हो तभी आप उस कलाकार की हूबहू  नकल उतार पाओगे। आजकल दीपू शर्मा की रोजाना एक वीडियो आ रही है दीपू शर्मा के साथ उनकी सहयोगी आसमा भी बहुत ही खूबसूरत एक्टिंग करती हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने भी डांस और एक्टिंग का प्रशिक्षण लिया हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।  दीपू शर्मा  जो भी गीत पर एक्टिंग करती हैं यह तो मानना ही पड़ेगा कि उनकी चॉइस बहुत ही जबरदस्त है।




आजकल जो उनके वीडियो आ रहे हैं उनमें जॉनी वॉकर की एक्टिंग करते भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा शशि कपूर, देवानंद, महमूद, शम्मी कपूर और अमिताभ बच्चन की भी एक्टिंग कर रही हैं। दीपू शर्मा जैसे-जैसे फेमस हो रही हैं वह अपने साथ अपने और भी महिला साथियों को जोड़ रही है और उनके साथ वीडियो भी बना रही है जिनमें सरगम, जेबा काजी और सुनीता घुले का है। कमाल की कलाकार हैं दीपू शर्मा की एनर्जी देखने वाली है।  दीपू शर्मा रोजाना शार्ट वीडियो upload अपने youtube Channel Deepu Sharma Official पर कर रही है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ