उत्तराखंड के सदस्य 20 साल से खुद निभा रहे रामलीला किरदार
सैनी म्युनिसिपल भवन, बरवाला रोड में उत्तरांचल सभा द्वारा आयोजित श्री राम लीला का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि स्वरूप पूर्व बिधायक एनके शर्मा ने किया। शर्मा ने रामलीला की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड सभा के सदस्य बीते दो दशकों से खुद रामलीला के किरदार निभाते आ रहे हैं। इसमें संवाद, संगीत, निर्देशन, गायन और पर्दा उठाने गिराने समेत मंच संचालन की जिम्मेदारियां भी शामिल हैं। शर्मा ने श्री राम जी के आदर्शो पर चलने का संदेश दिया। रामलीला श्रवण लीला से आरम्भ हो ताड़का वध, राम जी का ऋषि मुनियों के साथ उनके यज्ञ की रक्षा हेतु युद्ध करने तक दिखाई गई। दर्शक दीर्घा के बच्चों ने बेहतरीन अभिनय को देख खूब तालियाँ बजाई। प्रधान मातबर सिंह बुटोला ने मुख्य मेहमान समेत दर्शक गण का धन्यवाद किया और आगे भी बेहतरीन लीला को देखने का आग्रह किया।
