डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन, सेहत विभाग के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप करेगी आयोजित डॉक्टर स्वामी

 डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन, सेहत विभाग के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप करेगी आयोजित    डॉक्टर स्वामी

डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन, सेहत विभाग के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप करेगी आयोजित    डॉक्टर स्वामी


डेराबस्सी क्षेत्र में भारी बरसात के बाद बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जहां पूरा प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाएं दिन रात काम कर रही हैं , वही डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेवारी को समझते हुए प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बरसात के कारण जहां गांवों एवं कॉलोनियों में तबाही का मंजर देखने को मिला है। वही बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है । पीने वाले पानी की सप्लाई में  सीवरेज के पानी से मिक्स होने की आशंका के चलते,  डायरिया, पेचिश तथा  पानी के खड़े रहने से में डेंगू , मलेरिया आदि बीमारियों का फैलने का डर बढ़ जाता है ।  डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन ने एस एम ओ डेराबस्सी डॉ धर्मेंद्र सिंह के साथ मीटिंग आयोजित की।  जिसमें एसोसिएशन ने सेहत विभाग के साथ मिलकर प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाने की योजना तैयार की है । इन शिविरों में एसोसिएशन डॉक्टरों की टीम, पैरामेडिकल स्टाफ , दवाइयां एवं एंबुलेंस भेजेगी। जिसकी रूपरेखा स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की जाएगी । इसके अलावा मौके पर जरूरतमंद मरीजों के खून की जांच भी की जाएगी जिसकी जिम्मेवारी डेराबस्सी मेडिकल लैबोरेट्री एसोसिएशन को दी गई है जिसके सदस्य परमदीप सिंह माहना मौके पर उपस्थित थे । इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पी सी स्वामी , सचिव डॉ राजीव गुप्ता , उप प्रधान डॉ. दिनेश मित्तल,  कैशियर डॉ. पारस सूरी, डॉ गुरशरण आनंद,  डॉ नरेंद्र पाल शर्मा , डॉ संजय एवं डॉ वरुण अत्री उपस्थित थे।


डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएमओ डॉ धर्मेंद्र सिंह को मेडिकल शिविर आयोजित करने का आश्वासन पत्र सौंपते हुए

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने