लता मंगेशकर ने 1952 में बनी मराठी फिल्म छत्रपति शिवा जी में अभिनय किया था।
लता मंगेशकर ने 1952 में बनी मराठी फिल्म छत्रपति शिवा जी में अभिनय किया था। महाराज छत्रपति शिवजी के ऊपर बनी इस फिल्म में पार्शवनाथ यशवंत अल्टेकर,चंद्रकांत,गजानन जागीरदार,पृथवीराज कपूर,ललिता पवार,रतना माला,मास्टर विठल,बाबू राव पेंढरकर,कृष्णा राव छोङकर,जय शंकर दानवे,उमेश,सुरेश नाथ,शंकर कुलकर्णी,तकालकर,विनय काले,शंकरराव भोसले,बागलकोट,हसबनीस वसंत ठेंगड़ी,जोग,अप्पा जाधव और चन्दर्कांत मंधारे और लता मंगेशकर ने काम किया था। फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्ले और डायलॉग भालजी पेंढारकर ने लिखे थे। फिल्म में गीत लता मंगेशकर और सी रामचंदर ने गाए थे। इस फिल्म के गीत लिखे थे पी सावलाराम ने। फिल्म का संगीत दिया था सी रामचंदर ने। लता मंगेशकर की यह आखरी फिल्म थी जिस में इन्होने अभिनय किया था। बाद में यह मराठी फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया था। इसी फिल्म के लिए मशहूर गीत कार शैलेंदर ने पहला गीत लिखा था। मराठी वर्शन में राजा जय सिंह की भूमिका पार्शव नाथ अल्टेकर ने निभाई थी जब की हिंदी में पृथवी राज कपूर ने।
बता दे की लता मंगेशकर की उम्र जब 13 वर्ष की थी तो उनके पिता का देहांत हो गया था। सरे घर की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। 1942 में उन्होंने अपना कैरियर शुरू किया था। उस समय तकनीक के लिहाज से इतनी बढ़िया नहीं होती थी। एक्टर ही अपना गीत खुद गया करता था। उस समय जिस एक्टर को गायकी आनी आवशयक होती थी। तो ळतमंगेश्कर को एक मराठी फिल्म किती हसाल के लिया गया था लेकिन बाद में फिल्म से हटा दिया गया था। उनके एक पारिवारिक मित्र विनायक दामोदर ने उनको नौकरी दिलवाने में मदद की।
--