ग्रेट खली ने किसानों द्वारा चलाए गए आंदोलन को दिया समर्थन II WWE WRESTLER II GREAT KHALI II KISAN PROTEST

 ग्रेट खली ने किसानों द्वारा चलाए गए आंदोलन को दिया समर्थन 



डेराबस्सी -विश्व स्तर के रेसलर(Wrestler), खेल प्रमोटर और अदाकार ग्रेट खली (Great khali)भी अब किसानों द्वारा चलाए गए आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि किसानों द्वारा चल रहे मसले को जल्द से जल्द हल किया जाए। उन्होंने किसानों को  संयम के साथ रोष प्रदर्शन करने की भी अपील की। ग्रेट खली ( दिलीप सिंह राणा) विश्व स्तर के मुकाबलों में सबसे ज्यादा वजन उठाने वाले चैंपियन रहे हैं। वह डेराबस्सी स्थित गुलाब गढ़ रोड, भगत सिंह नगर, गली नंबर 10 क्षेत्र सुरजीत सिंह घुम्मन, पुत्र ज्ञान सिंह की खराब सेहत के चलते उनका हालचाल पूछने के लिए पहुंचे थे। वह दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन की हिमायत करने के लिए वहां गए हुए थे और वापसी में कुछ समय के लिए डेराबस्सी में भी रुके थे। इस मौके पर बातचीत करते हुए ग्रेट खली ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि संबंधी पास किए 3 बिलों  के बारे में वह ज्यादा तो नहीं जानते परंतु सरकार और किसानों को मिल बैठकर मसला हल करना चाहिए। वह सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में अपना योगदान डाल कर आए हैं। किसान देश के अन्नदाता है और किसानों का  मसला जल्द से जल्द हल होना चाहिए। ग्रेट खली ने बताया कि उसके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और एक 6 वर्षीय उनकी बेटी है। उन्होंने बताया कि वह देश के नौजवानों को नशों से दूर रहने  के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। हरियाणा स्थित करनाल और पंजाब में जालंधर स्थित उनकी स्पोर्ट्स एकेडमी चल रही है। जिसमें बड़ी संख्या में नौजवान सिखलाई ले रहे हैं। उनकी इच्छा है कि अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर डेरा बस्सी स्थित एक स्पोर्ट्स अकैडमी बनाई जाए।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने