ज़ी पंजाबी ने भगत सिंह की 114वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

 ज़ी पंजाबी ने भगत सिंह की 114वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी



चंडीगढ़- समकालीन दुनिया में, बलिदान सिर्फ एक शब्द है, कोई नहीं जानता कि इसका क्या अर्थ है; शब्द, दृश्य भी इसका औचित्य नहीं कर सकते है। फिर एक नाम है 'भगत सिंह' जो इसकी स्पष्ट परिभाषा (बलिदान)है। 


हाल ही अपने आगामी धारावाहिक में, ज़ी पंजाबी ने महान- निडर-बहादुर-साहसी भगत सिंह को उनकी 114वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने की कोशिश की हैं। उन्होंने उसके बारे में पूरी तरह से वर्णन किया है | जिसमे वो आपको ऑडियो-विजुअल के माध्यम से उस समय तक ले जाएंगे, जहां अदालत में भगत सिंह की मां से संबंधित एक घटना हुई थी। आगे जुपिंदरजीत सिंह अपनी कहानी बताते हैं कि कैसे उन्हें भगत सिंह की पिस्तौल मिली और उसके पीछे की कहानी भी। इसके इलावा उन्होंने शनिवार के धारावाहिक में पर्वतारोहण में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पंजाब की युवा पर्वतारोही रमनजोत कौर को आमंत्रित किया है| इसी कड़ी में आप देखेंगे कि भज्जी डॉ. सोनिका के पैर छूकर उनका सम्मान करते हैं।



इसके अलावा उनके एक और शो ‘हास्यां  दा हल्ला’ सीजन 2 में उन्होंने रविवार के धारावाहिक में अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जंगल थीम (मोगली महेश) की योजना बनाई है और दर्शकों  के लिए अली भाईयो को बुलाया है। इसके अलावा प्रीत हरपाल और हशनीन, हास्यां  दा हल्ला के शनिवार के एपिसोड में अतिथि के रूप में नज़र आयेगे।


कुल मिलाकर, ज़ी पंजाबी इस सप्ताह के अंत में पंजाबियां दी दादागिरी के साथ शाम 7:00 बजे और हास्यां दा हल्ला सीजन 2 के साथ रात 8:30 बजे देशभक्ति के जोश, रहस्य, रोमांच, कॉमेडी से भरे धारावाहिक के माध्यम से आपका मनोरंजन करने की योजना बनाई है। तो अपने दिलों को भरपूर मनोरंजन और आनंद से भरने के लिए ज़ी पंजाबी के साथ बने रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने