डेराबस्सी में रामलीला मंचन चार जगह आज से, 15 को दशहरा दो जगह,

 डेराबस्सी में रामलीला मंचन चार जगह आज से, 15 को दशहरा दो जगह,



डेराबस्सी            
साल 2019 के बाद कोरोना काल के दौरान पहली बार डेराबस्सी नगर परिषद के तहत चार स्थानों पर श्री रामलीला मंचन 5 अक्टूबर मंगलवार से होने जा रहा है। इसके अलावा डेराबस्सी में दो जगह दशहरे का आयोजन भी किया जा रहा है। बीते साल कोरोना काल में नगर परिषद में केवल रामलीला मैदान में ही रामलीला मंचन व दशहरा समारोह का आयोजन हुआ था। 

सबसे पुरानी श्री रामलीला कमेटी रजि.812 के प्रधान रविंदर वैष्णव के अनुसार इस बार गुलाबगढ़ रोड पर अशोक वाटिका मैदान में रामलीला मंचन करने मथुरा से राजधीराज कला केंद्र, मथुरा के कलाकार करेंगे। इसके अलावा 15 अक्टूबर को दशहरा भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 5 अक्टूबर को नारद मोह आकाशवाणी से रामलीला मंचन का शुभारंभमें श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुभाष गुप्ता करेंगे। 15 अक्टूबर को दशहरे पर पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल मुख्य कलाकार होंगे।


              श्री रामलीला दशहरा कमेटी रजि.6148 के प्रधान एवं पार्षद रामदेव के अनुसार उनकी कमेटी के कलाकार ही 5 अक्टूबर से रामलीला मैदान में मंचन करेंगे और हमेशा की तरह दशहरा भी बस स्टैंड पर ही आयोजित होगा। दशहरे पर पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला मुख्य कलाकार होंगे। उधर, श्री रामलीला कमेटी उत्तरांचल सभा के प्रधान मातबर बुटोला ने बताया कि बरवाला रोड पर सैनी म्युनिसिपल भवन में उनकी कमेटी के कलाकार ही 5 अक्टूबर से रामलीला मंचन करेंगे। इसके अलावा मुबारिकपुर में पार्षद टोनी राणा ने बताया कि उनके गांव में भी रामलीला मंचन 5 अक्टूबर से शुरु किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने