रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविन्द त्रिवेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है 82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी को मंगलवार रात मुंबई में दिल का दौरा पड़ा था। टीवी जगत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में किया जाएगा। मृत्यु की पुष्टि उनके एक करीबी ने की है। कौस्तुभ त्रिवेदी जो की उन का भतीजा है उस ने निधन की पुष्टि की है। जानकारी में उन्होंने बताया की उन के चाचा पिछले लम्बे समय से भीमार चल रहे थे। उन को दो तीन बार अस्पताल भी दाखिल करवाना पड़ा था। अरविंद त्रिवेदी ने पांच अक्टूबर रात दस बजे अंतिम सांस ली। कांदीवाली में उन का घर है जहां उनका देहांत हुआ।