आसा सिंह मस्ताना को पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने नए गीत सजना वी तुर जाना से दी श्रद्धांजलि

 पद्मश्री विक्रमजीत साहनी ने अपने नए गीत 'सजना वी तुर जाना' से दी आसा सिंह मस्ताना को श्रद्धांजलि।





 दिग्गज गायकों और शख्सियतों को श्रद्धांजलि देना एक बहुत ही ख़ूबसूरत रिवाज़ है जो सदियों से चला आ रहा है। इस सूची में अपना नाम जोड़ते हुए पद्म श्री से सम्मानित विक्रमजीत साहनी ने पंजाब के प्रसिद्द गायक आसा सिंह मस्ताना को अपने नवीनतम गीत 'सजना वी तुर जाना' के साथ श्रद्धांजलि दी, जो मस्ताना के गीत 'जदों मेरी अर्थी' पर आधारित है।


विश्व पंजाबी संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमजीत साहनी और प्रसिद्ध गायिका ज्योति नूरां द्वारा गाए गए ‘तू ही इक तू’ की प्रशंसक सफलता के बाद जिसने 10 मिलियन विऊज़ को पार कर लिया है। विक्रमजीत साहनी ने 28 नवंबर 2021 को वी पंजाबी रिकॉर्ड्स लेबल पर एक और गाना 'सजना वे तुर जाना' जारी किया।



गाने का वीडियो सुश्री पूजा गुजराल द्वारा निर्देशित और पण्डित शिवराम द्वारा रचित है। प्रकाश साथी द्वारा लिखे गए शब्दों को अपनी आवाज़ में पिरोकर विक्रम साहनी ने इस गीत में और जान दाल दी है।

 

पूजा गुजराल की निर्देशन की दृष्टि ने 'तू ही इक तू' और 'सजना वी तुर जाना' गीतों में पूरी तरह से दर्शकों को सम्मोहित कर दिया है क्यूंकि ये गीत जहाँ फिल्माए गए थे, वहाँ का माहौल उसके सेट की खूबसूरती ने बनाया जिसकी डिज़ाइनिंग में इस्तेमाल किए गए प्रत्येक तत्व ने गीत की सच्ची भावना को बढ़ाया है। 




इस अवसर पर विक्रमजीत साहनी ने कहा, "आसा सिंह मस्ताना को श्रद्धांजलि देना और समृद्ध संगीत और परंपरा के माध्यम से पंजाब की सांस्कृतिक लोक और विरासत को बढ़ावा देना मेरे लिए गर्व की बात है।"


यह गाना वी पंजाबी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर 28 नवंबर 2021 को रिलीज किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने