300 से अधिक दोपहिया वाहनों पर 15 किमी लंबा विशाल तिरंगा मार्च निकाला
डेराबस्सी
आजादी के अमृतमहोत्सव के मौके डेराबस्सी नगर परिषद में पहली बार 300 से अधिक दोपहिया वाहनों पर 15 किमी लंबा विशाल तिरंगा मार्च निकाला गया। तिरंगा मार्च में पुरुष व महिलाएं भी शामिल हुईं जिनका उत्साह देखते ही बनता था। इसमें वंदेमातृम एवं भारत माता की जय के उद्घोष करते सैंकड़ों की तादाद में लोगों नगर परिक्रमा की। दो दर्जन एनजीओज के संयुक्त प्रयास से निकाल गए इस तिरंगा मार्च का पांच स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की और 4 जगह पर प्रतिभागियों के लिए खानपान का लंगर लगाया गया। यह मार्च सड़कों व कालोनियां व अपार्टमेंट्स की गलियों से भी गुजरा।
उधर, सरकारी व निजी संस्थाओं ने जगह जगह सोसाइटीज, अपार्टमेंट व कालोनियों में तिरंगा लहराकर मार्च निकाला, वहीं इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में अलग से तिरंगा लहराया गया। डेराबस्सी नगर परिषद कार्यालय में प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने, नगर परिषद लालडू में प्रधान बिंदू राणा ने तिंरंग लहराकर बधाइयां दी। पतंजलि भारत स्वाभिमान ने डेराबस्सी के कम्युनिटी भवन, हंसा इंडस्ट्रीयल पार्क में एमडी अरुण गुप्ता, भारत विकास परिषद की ओर से परमजीत रम्मी ने, जीबीपी रोजवुड, गुलमोहर, बेला होम्स, सिल्वर सिटी थीम्स, समेत दर्जनों रिहायशी कालोनियों में लोगों ने अपने परिवारों के साथ तिरंगा मार्च निकाला। इनमें नन्हें मुन्ने बच्चे भी शामिल हुए। इसके अलावा घर तिरंगा अभियान के तहत सैंकडों की तादाद में जहां घरों पर तिरंगा फहराया, वहीं दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन वालों ने भी तिरंगा लगाकर आजादी का जशन मनाया। स्कूल कॉलेज में लौंगोवाल पाॅलिटेक्निक कॉलेज में उपचेयरमैन कपिल कत्याल ने, सर्वहितकारी विद्यामंदिर, एटीएस वैली स्कूल, सतलुज वर्ल्ड स्कूल, सुखमनी इंटरनैशनल स्कूल व गलोबल विजडम स्कूल आदि में तिरंगा लहराकर आजादी दिवस मनाया गया।


