छोटी उम्र में ही डेराबस्सी का अभिनव राणा कई सीरियल और फिल्मे कर चूका है `मखु दा टेप रिकॉर्डर'। `तेरी मेरी जोड़ी' अड़ब मुटियार, माँ,पोस्ती अदि फिल्मो में काम कर चूका


 छोटी उम्र में ही डेराबस्सी का अभिनव राणा कई सीरियल और फिल्मे कर चूका है 

`मखु दा टेप रिकॉर्डर'। `तेरी मेरी जोड़ी' अड़ब  मुटियार, माँ,पोस्ती अदि फिल्मो में काम कर चूका

यशपाल चौहान 
डेराबस्सी का कलाकार अभिनव राणा आज कल छोटे और बड़े पर्दे पर धूम मचा रहा है। 13 साल का अभिनव राणा दसवीं कक्षा में सतलुज पब्लिक स्कूल,पंचकूला में पढता है। उस  ने अपने अभिनय के बलबूते कुछ ही वर्षों में कई रैम्प शो,विडियो एलबम्स,एक्टिग,डांसिंग,जिम्नास्टिक अदि में कइयों को पीछे छोड़ दिया है। अभिनव की माता नीलम राणा जो खुद भी गायिकी  में माहरत रखती है और शास्त्रीय संगीत की क्लासें  लेतीं है ने बताया की हम ने तीन साल पहले घर में अभिनव को अकेला एक्टिंग करता रहता था। शीशे के  सामने खड़ा हो कर मिम्क्री करता रहता था। माता पिता ने उस के इस टेलेंट को एक दम पहचान लिया और ठान लिया की अभिनव के टेलेंट को निखारा जाए। माता ने इस के लिए स्कूल  से नौकरी छोड़ दी थी।  बस अभिनव की कला को निखारने पर सारा समय देना शुरू कर दिया। उसी वर्ष स्कूल में हुए मुकाबले में वह पहले नंबर पर आया। माता नीलम राणा को लगा की अभिनव के टेलेंट को और जियादा निखारने और प्रफेशनल टच देने के लिए स्टार एकेडमी से भी ट्रेनिंग दिलवाई।जिस का नतीजा यह हुआ की अभिनव का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ गया। बेटे के लिए स्क्रिप्ट खुद ही लिखती है।  


    अभिनव अभी तक `मखु दा टेप रिकॉ र्डर'। `तेरी मेरी जोड़ी', अड़ब  मुटियार, माँ,पोस्ती अदि फिल्मो में काम कर चूका है। इनमें कुछ तो रिलीज हो चुकी है।लॉकडाउन की से सिनेमा हाल बंद तह। अब कुछ दिनों तक सिनेमा खुल जाएंगे तो यह फिल्मे भी रिलीज हो जाएंगी। इस के इलावा जी पंजाबी पर टीवी सीरयल के लिए सलेक्शन हो चुकी है। रियलिटी शो में एंकरिंग भी की है। पंजाबी सीरियल ज़ी पंजाबी पर `खस्मा नू खानी` कलर्स चैनल पर `उडरियाँ`  फिल्म `सौं मिट्टी दी` `सेल्फी `बॉलीवुड वेब सीरीज सोनीलिव पर ` सिंह एंड संज ` नीरू बाजवा का `जज्बा `जी पंजाबी पर।हॉटस्टार पर वेबसिरिज, अभिनव पिटीसी चैनल पर जूनियर स्मार्ट किड्स फाइनलिस्ट था। जिस में अभिनव ने एक फौजी का रोल अदा किया था। महेश भट्ट की एक शार्ट फिल्म में भी काम किया है। जिस की शूटिंग दिल्ली में हुई थी। अभी रिलीज नहीं हुई है। अभिनव ने कई एड फिल्मो और बहुत से गीतों में भी काम किया है। 

         अभिनव की माता बताती है की उस ने  दिल्ली ,लुधियाना ,जालंधर सब जगह ऑडिशन्स  दिया।जहाँ भी पता चलता है की ऑडिशन हो रहा है तुरंत पंहुच जाते है। यही एक रास्ता है। अब तो इतना तजुर्बा हो गया है की ऑडिशन लेने वालों का भी पता लग जाता है की वह असली है या नकली। वह बताती है की कई लोग तो बच्चों से ऑडिशन के नाम से पैसे इकठे करते है। वह लोग धोखा करते है। नीलम ने बच्चों के परिजनों को भी एक संदेश
 दिया की किसी के भी बहकावे में मत आइए। जितनी जरूरत आप को है उतनी ही जरूरत उनको भीअच्छे कलाकार की होती है। अगर कोई पोर्टफोलियो बनाने के लिए पैसे मांगता है तो इंकार कर दीजिये।केवल ऑडिशन ही सही रास्ता है। अगर आप के बच्चे में टेलेंट है तो उस को प्लेटफॉर्म मिल ही जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ