बेटी को Modeling करती देख फिर से सपनो को जीने का मन किया। The Filmwala


बेटी को Modeling करती देख फिर से सपनो को जीने का मन किया। 
मॉडलिंग,एक्टिंग के साथ साथ समाज सेवा में बड़ा योगदान
 
आज हर नारी का सफलता के आसमान में सूरज बनकर चमकने का अरमान है।

yps chouhan 

मेरे सपनो की उड़ान,मेरे सपनो की उड़ान 
आसमान तक है। 
मुझे बनानी अपनी पहचान,आसमान तक है। 
मैं कैसे हार जाऊं और थक कर बैठा रहूं 
ये जूनून ये अरमान,आसमान तक है। 
मुझे बनानी अपनी पहचान 
आसमान तक है। 
यह motivational कविता की पंक्तियाँ कवी तपस कुमार अग्रवाल की है। 
       
वैसे तो बहुत से लोग अपनी मंजिल को पाने के लिए बहुत सपने देखते है लेकिन सपनो की उड़ान भी वही भर सकता है जो सपने देखता हो, मंजिल को पाने के लिए।या यूँ कह सकते है मंजिलें उन्ही को मिलती है जिन के सपनो में जान होती है,पंखों से कुछ नहीं होता,होंसले से उड़ान होती है। यह साबित किया सोनिया मनचंदा ने। 

       सोनिया मनचंदा जो कि आजकल मोहाली में अपने दो बच्चों और पति के साथ बड़े खुशी माहौल में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके सपनों को पूरा करने में उनके पति ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। मॉडलिंग  का शौक उसे बचपन से था लेकिन मेरे माता-पिता को यह सब अच्छा नहीं लगता था लेकिन मैंने अपने सपनों को आंखों में संजोया रखा।  मेरी 9 वर्षीय बेटी मॉडलिंग करती है। उसे देख कर ही फिर से सपनों को जीने का मन किया। इसमें मेरे पति ने पूरा साथ दिया। वह कॉलेज के दिनों में भी मॉडलिंग करती थी। नुक्कड़ नाटकों में भी अभिनय करती थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में उनको श्री सुनील दत्त साहब और जसपाल भट्टी जैसे लीजेंड कलाकारों के हाथों इनाम भी प्राप्त हुए हैं।सोनिया ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई स्टेज शो किए हैं B.Ed करने के बाद उन्होंने पूरा फोकस मॉडलिंग पर रखा जिसका नतीजा यह हुआ कि उनको मिस और मिसेज 2019 में बतौर ज्यूरी मेंबर चुना गया। 
 

     सोनिया मनचंदा कहती है कि दुनिया कितनी भी आगे क्यों ना निकल गई हो, औरत को प्रोफेशनल लेवल पर बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।  समाज, घर परिवार में भी मानसिक सोच-विचार भेद स्वतंत्रता बाबत बातें झेलनी पड़ती हैं।  इतनी रुकावट के बावजूद औरत मानसिक रूप से पुरुषों से कई गुना मजबूत व सशक्त होती है। वह किसी भी हालात से जूझना जानती हैं अपने बल- बूते समस्या का समाधान निकाल लेती है।  वह भी पुरुषों की तरह जीवन में आगे बढ़ना,विकास करना और आगे बढ़ना चाहती है। उन्हें भी सपने देखने वालों ने हकीकत में बदलने का अधिकार है वह भी घर रूपी पिंजरे से बाहर निकलकर खुले आसमान में उड़ना चाहती हैं। वह भी परिश्रम कर ऊंचाई छूना चाहती हैं।आज हर नारी का सफलता के आसमान में सूरज बनकर चमकने का अरमान है। ऐसे में जरूरी है कि अपने परिवार समाज में खुद के लिए सोचने व काम करने के लिए औरतों को पुरुषों के बराबर अवसर मिलना चाहिए।   
  
   सोनिया बताती हैं कि आजकल वह मोहाली के 10 फेस में रहती हैं। मूल रूप से अंबाला शहर की रहने वाली सोनिया मनचंदा जोकि 2 बच्चों व पति के साथ बड़ी खुशी माहौल में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके सपनों को पूरा करने में उनके पति ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है।  सोनिया मनचंदा ने बताया कि मॉडलिंग का शौक उसे बचपन में था लेकिन मेरे माता-पिता को यह सब अच्छा नहीं लगता था। लेकिन मैंने अपने सपनों को आंखों में संजोए रखा मेरी 9 वर्षीय बेटी मॉडलिंग करती है उसे देखकर ही फिर से सपनों को जीने का मन बना लिया था।   

    जिंदगी में स्ट्रगल बहुत है। दिन में इवेंट कर शाम को बच्चों को देर रात तक ट्यूशन देनी होती थी। बात लगभग दो वर्ष पहले की है जब मेरी बेटी steps growing academy सेक्टर 32 की डांस अकेडमी में सीखती थी तो वहा मैं बेटी को छोड़ कर आती थी और मेरे पति उस को वापिस ले कर आते थे। वहां लगभग आठ महीने बेटी रिद्धिमा ने मॉडलिंग सीखी है।बेटी को सीखते देख वहां बेटी के साथ इन्वॉल्व हो गई। मुझे भी लगा की मेरे से जियादा इस को कोई भी गाईड नहीं कर सकता। फिर मैंने इस की प्रमोशन करनी शुरू कर दी थी। मुझे लगा अगर मैं इस फिल्ड  में एंटर करती हूँ तो रिद्धिमा को और जियादा काम करने का मौका मिल सकता है। फिर एक दिन मेरे मुँह बोले भाई ऋषि ब्रदर्स का फोन आया की जानेमाने पंजाबी एक्टर कमलजीत अनमोल को लेकर वह एक विडिओ बना रहे है। उस में रिद्धिमा के साथ -साथ  मुझे भी काम करने के लिए उन्होंने बोला। मैंने कहा मैं कहा काम कर सकती हूँ,तो उन्होंने कहा की एक बार कोशिश कर के देखो,तो मैंने उस विडिओ एल्बम में काम किया।कुछ भजनों के एल्बम भी किये। फिर ऋषि ब्रदर्स के साथ दो और एलबम्स किये। सोनिया कहती है की अगर पंजाबी और हिंदी फिल्म में मुझे अच्छा रोल मिलेगा तो वह  जरूर करेंगी। परिवार भी देखना होता है,बेटा अभी बहुत छोटा है। अभी तो लॉकडाउन की वजह से सब ऑनलाइन कार्यक्रम हो रहे है। उन में बहुत ज्यादा इन्वॉल्वमेंट है। यह सब august तक सब चलेगा। 
  कुछ समय पहले ही स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ज्यूरी मेंबर एडवोकेट पूजा नागरा द्वारा चुनी गई स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप की क्वॉरेंटाइन शो की मॉडल्स की सिलेक्शन हुई थी। जिसमें सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले प्रतिभागी को चुना जाना था। इस शो में मिसेज सोनिया मनचंदा ने सबसे ज्यादा व्यूज हासिल किए और प्रथम रही थी सोनिया मनचंदा। यह एक ऑनलाइन प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही थी कि इसमें हर उम्र की महिलाओं और बच्चों और लड़कियों ने पार्टिसिपेट किया था। इस प्रतियोगिता की दिलचस्प बात यह थी कि सभी उम्र की महिलाओं ने घर पर इस्तेमाल होने वाले सफाई के उपकरणों के साथ modeling की थी।   

       सोनिया मनचंदा केवल खुद के बच्चों को ही नहीं बल्कि जरूरतमंद बच्चों को भी विशेष रूप से मदद करती हैं। वहां उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करती हैं। वह बताती है कि उनके घर में काम करने वाली मेड को वह पिछले कई वर्षों से पढ़ा रही है। उनका लक्ष्य है कि वह ग्रेजुएशन तक उसको पढ़ाई करवाए। 

           वैसे तो उन्होंने  इतने कम समय में  बहुत कुछ हासिल कर लिया है।  जिसमें उन्होंने कई बार सोशल कॉज के लिए रैंप मॉडलिंग भी की है विजेता है वह स्टार ऑफ ट्राइसिटी ऑनलाइन एक्टिविटी l इसके अलावा कई वीडियो एलबम में भी काम किया है जिनको डायरेक्ट किया है ऋषि ब्रदर्स और जाने-माने एक्टर करमजीत अनमोल।  सोनिया मनचंदा ने कई टीवी चैनल्स पर एंकर और रिपोर्टर्स का काम भी बखूबी से निभाया है।अंबाला हलचल,न्यूज़  इंडिया 27 चैनल।  इस के अलावा प्रेसिडेंट ट्राइसिटी राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, हरियाणा वाइस प्रेसिडेंट शाह फाउंडेशन based ऑन अमित धारा फाउंडेशन, सेक्रेटरी तथास्तु चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रेसिडेंट saska, इन्होंने बहुत सारी ऑनलाइन एक्टिविटीज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के लिए भी की हैं। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा ही करवाई गई योगा के कार्यक्रम में शीर्ष 10 महलों में भी इनका नाम है।  संस्था होशियारपुर नारी शक्ति को प्रणाम में भी यह प्रेसिडेंट के तौर पर अपना दायित्व निभाती आई हैं। सोनिया मनचंदा bollywoodआईकॉन से भी सम्मानित है। अखिल भारतीय विकास परिषद से भी काफी समय से जुड़ी हुई हैं वहां भी बहुत सारे पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ