धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना कतई नहीं रही -दीपेंद्र सिंह ढिल्लों
जूते पहनकर मंदिर का नींव पत्थर रखने के तूल पकड़ रहे मसले पर माफी मांगी
डेराबस्सी आखिरकार, हलका कांग्रेस इंचार्ज दीपइंदर ढ़िल्लों ने जूते पहनकर मंदिर का नींव पत्थर रखने के तूल पकड़ रहे मसले पर आज माफी मांग कर इसे विराम दे दिया। ढ़िल्लों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनका मंशा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना कतई नहीं रही। वे हमेशा से हर धर्म का बराबर सत्कार करते आए हैं पर यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो वे तहेदिल से क्षमा याची हैं। साथ ही कहा कि एमएलए शर्मा समेत विपक्षी लोग इस पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। जो काम वे पांच साल में नहीं कर सके, अब उसे संपूर्ण होता देख टांग अड़ा रहे हैं।
उधर, मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में एमएलए एनके शर्मा द्वारा प्राचीन धरोहर श्री रामतलाई के निर्माण में पुरानी ईंट सरिया के इस्तेमाल के आरोपों की आज बुधवार को कई हिंदू संगठनों ने जमकर निंदा की। उन्हें बेबुनियाद, राजनीति से प्रेरित व अपनी कमी छिपाने वाले आरोप बताते हुए न केवल आरोपों का खंडन किया बल्कि रामतलाई निर्माण प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर पूरी तसल्ली जताते हुए डेराबस्सी नगर परिषद को क्लीन चिट भी दी। क्लीन चिट देने वालों में सबसे अहम भूमिका प्राचीन श्री रामतलाई सौंदर्यीकरण कमेटी(रजि) की रहे जिसमें शहर की प्रमुख हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस कमेटी से सुशील व्यास, सोमनाथ शर्मा, सनातन धर्म सभा के प्रधान सुभाष गुप्ता, ब्राह्मण सभा के आरडी शास्त्री, भूपिंदर शर्मा, मेहरचंद, नरिंदर मोहन, पवन अनुज, हरबंसलाल, रामलीला दशहरा कमेटी के फूल सिंह सैनी आदि ने दावा किया सारा प्रोजेक्ट आरसीसी स्ट्रक्चर है। जिन ईंटों का पुरानी बता रहे रहे हैं, वे स्ट्रक्चर को पक्का होने तक रोकने में स्पोर्ट के लिए होती हैं। रामतलाई के निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में सभी को सहयोग देना चाहिए। अगर सहयोग नहीं दे सकते तो उसमें झूठे आरोप लगाकर अड़चन भी न पैदा की जाए।
45 साल बाद 17 सितंबर को लगेगा बामन द्वादसी मेला: ढ़िल्लों
इससे पहले दीपइंदर ढ़िल्लों ने कांफ्रेंस में बताया कि डेराबस्सी बस स्टैंड पर 90 लाख रुपए की लागत से प्राचीन धरोहर श्री रामतलाई के जीर्णोद्धार का काम जोर शोर से चल रहा है। साढ़े चार दशक बाद इसका निर्माण कार्य छेड़कर अगस्त में खत्म करने के लक्ष्य है। कांग्रेस द्वारा अर्सा 45 साल बाद 17 सितंबर को बामन द्वादसी का मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ब्राह्मण सभाओं को ढ़ाल बना रहे एनके शर्मा ने बीते दस सालों में एक भी ब्राह्मण को डेराबस्सी नगर परिषद चुनाव में पार्टी की टिकट तक नहीं दी। सिर्फ दो ब्राह्मणों को टिकट दिए जो उनके सगे भाई हैं। नगर प्रधान रणजीत रेड्डी ने कहा कि उनके समेत कांग्रेस के सभी पार्षदों ने अपना एक महीने का वेतन निर्माण कमेटी को डोनेट किया है। उन्होंने कहा कि शर्मा बताएं कि उन्हें पांच साल में प्रोजेक्ट तैयार करना तो एकतरफ, शुरु करने से रोका किसने था? इस मौके लालडू नगर परिषद प्रधान मुकेश राणा, विक्रांत, रामदेव शर्मा, चमन सैनी, लक्की सैनी, उपेंद्र चढ्डा, बलजिंदर, हरविंदर पटवारी व ट्रक युनियन प्रधान आशू महिंद्रृ भी मौजूद थे।
