भाजपा में महिलाओं के हित सुरक्षित:रेनू खन्न डेराबस्सी से भाजपा प्रत्याशी की पत्नी भी प्रचार में उतरी

 भाजपा में महिलाओं के हित सुरक्षित:रेनू खन्न


डेराबस्सी से भाजपा प्रत्याशी की पत्नी भी प्रचार में उतरी



जीरकपुर। डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव खन्ना की पत्नी रेनू खन्ना भी चुनाव प्रचार में उतर गई हैं। यहां की ड्रीम होम सोसायटी में भाजपा महिला मोर्चा की सचिव गीता कुमारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेनु खन्ना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं के हित सुरक्षित हैं। भाजपा महिलाओं को हर मार्चे पर उचित सम्मान देती है।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा के समर्थन में अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि वह घर-घर जाकर प्रचार करते हुए लोगों को भाजपा की जनहितेषी नीतियों के बारे में अवगत करवाएं।


इस अवसर पर सोनिका धीमान, किरण, नेहा शर्मा, शारदा शर्मा, अरविंद कुमार, जोरा सिंह, मालती राय, रिचा रशमी समेत भारी संख्या में महिलाओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। रेनू खन्ना ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा की कई महिला नेताओ ने संजीव खन्ना के समर्थन में प्रचार किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने