भाजपा को शहर ही नहीं गांवों में भी मिल रहा समर्थन : ग्रेवाल
डेराबस्सी में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
डेराबस्सी। भारतीय जनता पार्टी के डेराबस्सी हलके प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने विरोधियों के प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। विपक्ष के दावों को दरकिनार करते हुए भाजपा इस बार पंजाब में सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है।
ग्रेवाल आज डेराबस्सी में पार्टी प्रत्याशी संजीव खन्ना के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि संजीव खन्ना पिछले एक सप्ताह से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लालडू व डेराबस्सी इलाके के गांवों से लोगों के बकायदा फोन आने शुरू हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते ग्राफ को देखकर विरोधी बौखला चुके हैं। इसलिए आए दिन नया-नया शिगूफा छोडक़र लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पंजाब की जनता गुमराह होने की बजाए भाजपा के साथ चल पड़ी है।
उन्होंने कायकर्ताओं को एकजुट होकर संजीव खन्ना के समर्थन में प्रचार करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव पंजाब की राजनीति में भाजपा को नया मोड़ देगा। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा कि उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से यह साफ हो गया है कि डेराबस्सी हलके के लोग केवल विकास चाहते हैं और यह विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।
इस मौके सरदार गुरतेज सिंह ढिल्लों, सीनियर भाजपा नेता मुकेश गांधी, मंडल प्रधान शिवकुमार टोनी, पूर्व पार्षद रविंद्र बत्रा, जिला उपप्रधान निर्मल नीमा, जिला किसान मोर्चा प्रधान जोगा सिंह, कमल गुप्ता, चमन लाल गोयल, बसंत कुमार बंदूनि, युवा मोर्चा प्रधान अमन राणा, विक्रमजीत विक्की,रवनीत गोयल, मास्टर गुरचरण चौधरी, महिला मोर्चा प्रधान अनुपमा कालिया, विशाल श्रीवास्तव ,परमजीत सिंह पुंज, अमित वर्मा, कमल गुप्ता, अविनाश व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं संजीव खन्ना को विश्वास दिलाया है वह खन्ना जी की जीत के लिए जी जान लगा देंगे।