स्टार अकेडमी द्वारा संजय सांवरिया का भजन टी सीरीज से हुआ रिलीज
वीडियो में शामिल कई कलाकार भी हुए शामिल
डेराबस्सी के प्रतिष्ठित स्टार एकेडमी और स्टार फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा संजय सांवरिया जो डेराबस्सी के रहने वाले बहुत अच्छे संगीतकार लेखक भी हैं ,उन्हीं के द्वारा लिखा हुआ गीत संजय सांवरिया की आवाज में टी सीरीज कंपनी के द्वारा आम जनता के लिए रिलीज किया गया और इस कार्य को करने के लिए आज विशेष रूप से नगर कौशल डेराबस्सी के प्रधान रणजीत सिंह रेडी, रवीन्द्र वैष्णव तथा राजन शर्मा और अन्य कलाकार भी उपस्थित थे!
संजय सांवरिया की आवाज आम लोगों के लिए पहले से ही मंत्रमुग्ध करने वाली है और स्टार अकेडमी के द्वारा तैयार किया गया पहला वीडियो भजन संजय सांवरिया की आवाज में रिलीज हुआ जिसमें पूर्ण रूप से शिरडी वाले साईं बाबा जी को समर्पित यह गीत आम जनता में काफी पसंद किया जा रहा है !
आज के कार्यक्रम में स्टार एकेडमी की तरफ से रुचि महाजन, सुशांत सिंह राजपूत और वीडियो करने वाले मुकेश हैं और इसके मुख्य कलाकार हैं जिनके कारण डेराबस्सी का नाम हो रहा है ! जिसमें राममूर्ति गुप्ता जी, संजीव जी, सोनू शर्मा, सतपाल अत्री, राजेंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता, सुरेंद्र पंडित, सिया, आयुष गुप्ता , करण, कृष्णा देवी , रेखा, नीलम , डोली, रेखा रानी ,व आशु इत्यादि भी उपस्थित रहे
