भोजपुरी फिल्म “माटी प्रीत जगावेले” का पोस्ट-प्रोडक्शन जोरों पर

 भोजपुरी फिल्म “माटी प्रीत जगावेले” का पोस्ट-प्रोडक्शन जोरों पर





जय श्रीकृष्णा कम्बाइन के बैनर तले निर्माता-द्वय विरेन्द्र सिंह और सुरेंद्र सिंह की आगामी भोजपुरी फिल्म “माटी प्रीत जगावेले” ने अपने निर्माण के एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर लिया है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य इस समय मुंबई स्थित डिजीफोक स्टूडियो में तेजी से जारी है, जिससे फिल्म अब अपने अंतिम रूप की ओर बढ़ रही है।

इस फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनमें हरीश हराया, अन्नू सिंह, भोला कश्यप, साधना सिंह, उमाशंकर, परदेशी, अनीता भगत, दिनेश मिश्र, परी तोमर, महक राज, चांदनी शर्मा, भूपेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता, आलोक राय, गोपाल मल्लाह और सतीश साजन शामिल हैं।



फिल्म का संगीत गणेश पांडे ने तैयार किया है, जबकि इसकी कहानी नियाज़ खान द्वारा लिखी गई है। छायांकन (डीओपी) की जिम्मेदारी सतीश यादव ने संभाली है और मेकअप का कार्य विनोद निगम द्वारा किया गया है। नृत्य निर्देशन और एक्शन सीन का निर्देशन सतीश साजन ने किया है। फिल्म का निर्देशन प्रेम कुमार सिंह ने किया है। फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार समरजीत निभा रहे हैं।

पोस्ट-प्रोडक्शन के इस चरण के साथ ही “माटी प्रीत जगावेले” अब दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार होने की दिशा में अग्रसर है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने