झंडा ऊंचा रहे हमारा” फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिकॉर्ड
पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ए.बी. साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हिंदी फिल्म “झंडा ऊंचा रहे हमारा” का टाइटल सॉन्ग रिकॉर्ड किया गया। इस गीत को पार्श्व गायिका रेखा राव ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। कोरस में रचना वर्तक, स्नेहल केलकर, रावत जयकिशन और अंजनी श्रीवास्तव ने स्वर दिए हैं। गीत का संगीत निर्देशन सिकंदर शाह ने किया है।
ए.के. एंटरप्राइजेज के बैनर तले यह फिल्म निर्मित हो रही है। फिल्म में अजय सोनकर, एहसान खान, सुनील पाल, जावेद हैदर, रमेश गोयल, प्रदीप काबरा, हेमंत बिर्जे, नीलम सेठ, राहुल्ला खान, भारत विजयवर्गीय और भूपेंद्र सिंह सहित कई कलाकार नज़र आएंगे।
फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन गुरूकृपा स्टूडियो अंधेरी में अंतिम चरण में है। इसकी कहानी और निर्देशन अजय सोनकर ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद शहर रियाज ने लिखे हैं। गीतों के बोल अजय सोनकर, रमेश तिवारी और अहमद सिद्दीकी ने लिखे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी स्वर्गीय दिलीप भावरे और प्रभात ओझा ने संभाली है, वहीं बैकग्राउंड म्यूज़िक भी सिकंदर शाह द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म के प्रचार-प्रसार की ज़िम्मेदारी वरिष्ठ पीआरओ समरजीत निभा रहे हैं।
