"संगीत" फिल्म का संगीतमय शुभारंभ

"संगीत" फिल्म का संगीतमय शुभारंभ



भारत-पाकिस्तान की म्यूज़िकल लव स्टोरी पर फिल्म “संगीत” का भव्य संगीतमय शुभारंभ मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित रे एन रागा स्टूडियो में 25 मार्च को किया गया। फिल्म के पहले चरण में दो गीतों की रिकॉर्डिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। फिल्म के संगीतकार वकील बाबू के निर्देशन में मशहूर पार्श्वगायक शान ने अपनी मधुर आवाज़ दी, जिससे गीतों में खास आकर्षण देखने को मिला। गीतकार यतीश आचार्या के लिखे इन गीतों को संगीत प्रेमियों के बीच विशेष पसंद किए जाने की उम्मीद है।



“संगीत” फिल्म का निर्माण अनहद स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि इसके लेखक, निर्माता और निर्देशक रवीन्द्र रजावत हैं। यह फिल्म एक संगीतमय प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें कुल छह गीत शामिल होंगे। निर्माता-निर्देशक रवीन्द्र रजावत ने बताया कि फिल्म के शेष गीतों की रिकॉर्डिंग और कलाकारों का चयन इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले महीने से राजस्थान के खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

फिल्म के संगीत और कहानी को लेकर टीम काफी उत्साहित है और दर्शकों को एक भावनात्मक व संगीतमय अनुभव देने का दावा किया जा रहा है। बता दें भारत-पाकिस्तान के कथानक पर पहले भी फिल्में बन चुकी है। इस फिल्म में क्या अलग होगा, यह जानने की उत्सुकता हम सभी को है। यह फिल्म तमिल में भी बनेगी, जिसमें संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी शाद खान संभालेंगे। 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने