क्या केरला और हरियाणा मिल पाएंगे, सात फेरे सैकड़ों मीलों की दूरी तय कर पाएंगे?

 क्या केरला और हरियाणा मिल पाएंगे, सात फेरे सैकड़ों मीलों की दूरी तय कर पाएंगे?



कलर्स पर अपने आगामी शो ‘हरफूल मोहिनी’ के लॉन्च के लिए जेबी सिंह और शगुन शर्मा चंडीगढ़ पहुंचे

‘हरफूल मोहिनी’ का प्रीमियर 14 जून को रात 9 बजे होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार, केवल कलर्स पर प्रसारित होगा

चंडीगढ़,
 कहा गया है कि प्यार में सभी मतभेदों को भुलाने की ताकत होती है, लेकिन क्या यह उत्तर और दक्षिण की दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच का अंतर खत्म कर पाएगा? ऐसी ही एक कहानी कलर्स के नए रोमांटिक ड्रामा ‘हरफूल मोहिनी’ में देखने को मिलेगी, जिसमें दो विपरीत व्यक्तित्व के लोगों का जीवन दिखाया गया है। हरफूल हरियाणा का है, और मोहिनी केरला की। वो दोनों ­­­अलग-अलग पृष्ठभूमि और सिद्धांतों वाले हैं। क्या हरफूल और मोहिनी विवाह के बंधन में बंधने के बाद प्यार की खोज कर पाएंगे? लोकप्रिय टेलीविज़न कलाकार शगुन शर्मा और जेबी सिंह इस शो में क्रमशः मोहिनी और हरफूल के मुख्य किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में अपने इस नए सफर की शुरुआत करने और अपने नए शो के बारे में बात करने के लिए वो चंडीगढ़ पहुंचे। कॉकक्रो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, ‘हरफूल मोहिनी’ का प्रीमियर 14 जून को रात 9 बजे होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार केवल कलर्स पर प्रसारित होगा।

‘हरियाणा का जाट’ हरफूल चौधरी एक लंबा, हैंडसम और मिलनसार व्यक्ति है, उसका दिल साफ है, लेकिन उसकी सोच रूढ़िवादी है। दूसरी तरफ, ‘केरला की पेनकुट्टी’ मोहिनी विजयन एक सरल व शिक्षित लड़की है, जो जीवन के प्रति प्रगतिशील रुख रखती है। उनका जीवन और भाग्य तब एक हो जाता है, जब उनका परिवार  अरैन्ज मैरेज द्वारा उन्हें शादी के बंधन में बांध देता है। उनकी अलग-अलग संस्कृतियों और सिद्धांतों के साथ उनके बीच एक खट्टा-मीठा संबंध बन जाता है, जिनमें बाहरी लोग उनके जीवन में बाधाएं उत्पन्न करते रहते हैं। क्या उत्तर का हरफूल और दक्षिण की मोहिनी एक दूसरे की जीवनशैली में एडजस्ट हो पाएंगे और सभी बाधाओं को पार करते हुए एक साथ जिंदगी बिता पाएंगे?

शो के लॉन्च और चंडीगढ़ आने के बारे में शगुन शर्मा ने कहा, ‘‘शो में मेरा किरदार मोहिनी केरला की एक सरल लड़की है, जो शिक्षित एवं दृढ़ सिद्धांतों वाली है। उसकी शादी हरफूल से हो जाती है, जो उसके बिल्कुल विपरीत है। इस बेहतरीन कहानी में दर्शक उसे पसंद करेंगे और उसकी सराहना करेंगे। चंडीगढ़ आपको कभी निराश नहीं करता। इस शहर के लोग हमेशा से बहुत स्नेही रहे हैं। यहां पर इतना गर्मजोशी से स्वागत देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।’’

मोहाली के जेबी सिंह ने कहा, ‘‘मैं चंडीगढ़ वापस आकर बहुत उत्साहित हूँ! यह मेरा घर है, क्योंकि मैं मोहाली से हूँ। यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। मेरा किरदार हरफूल एक हरियाणवी लड़का है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं में गहरा विश्वास रखता है। जब उसके जीवन में मोहिनी का प्रवेश हो जाता है, तो उसकी जीवन एक दिलचस्प मोड़ लेता है और एक खूबसूरत प्रेम कहानी बनती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हरफूल और मोहिनी के बीच की कैमिस्ट्री को पसंद करेंगे और हमें अपना अपार स्नेह देंगे।’’

‘हरफूल मोहिनी’ में बेहतरीन कलाकार सुप्रिया शुक्ला, तेज सप्रू, पंकज विश्णु आदि मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

‘हरफूल मोहिनी‘ में देखिए अद्भुत प्रेम कहानी, 14 जून, 2022 से हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9 बजे, केवल कलर्स पर!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने