वंदे भारतम् नृत्य उत्सव 2023 में भाग लीजिए।Dance Competition
वैसे तो आजकल देश के हर कोने में और तहसील स्तर पर भी डांस एकेडमी बनी हुई है और बच्चे और उनके अभिभावक भी डांस के लिए अपने बच्चों को प्रोत्साहित करते रहते हैं छुपे हुए टैलेंट को बाहर लाने के लिए भारत सरकार यह प्रतियोगिता करवाने जा रही है। आपको बताएंगे कि इसका फार्म भरने की आखिरी तारीख कौन सी है और इसका फाइनल कब आयोजित होगा।
वंदे भारतम नृत्य उत्सव 2023 संस्कृत मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2023 और आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में एक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य देशवासियों में जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही नृत्य के माध्यम से भारत की जीवंतता को परिलक्षित करना है। इसमें हिस्सा लेना बहुत ही आसान है मात्र एक फॉर्म भरना है और कोई भी इसमें फीस आपको नहीं देनी पड़ेगी। इसमें आप Solo या फिर Group Dance भी कर सकते हैं।
ऐसे बहुत से कलाकार होते हैं जिनको आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलते और उनकी प्रतिभा ऐसे ही छुप कर रह जाती है और ना ही लोगों के सामने आती है। तो इस सुनहरी अवसर का आपको फायदा उठाना चाहिए।इ। स में ज्यादा कड़ा मुकाबला भी नहीं है। इस के बारे शायद लोगों को इस के बारे जानकारी नहीं है। 15 अक्टूबर से इसके फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 4 नवंबर 2022 है।
राज्य और अंचल स्तर के बाद 18 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के आयोजन को निर्धारित किया जाएगा। इसमें 17 से 30 वर्ष के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें हिस्सा कैसे दिया जाए। इसका फॉर्म कैसे भरा जाए दोस्तों यह बहुत ही आसान है आपको क्या करना है सबसे पहले आपको इस Link पर Click करना है
https://www.mygov.in
उसके बाद भारत सरकार की वेबसाइट खुल जाएगी। आप वहां क्लिक करके पीडीएफ फॉर्म भर दीजिए। 