Akash Byju's के विज्ञापन में डेराबस्सी के अभिनव राणा मेन लीड में

  Akash Byju's के विज्ञापन में डेराबस्सी के अभिनव राणा मेन लीड में

Akash Byju's के विज्ञापन में डेराबस्सी के अभिनव राणा मेन लीड में


डेराबस्सी के अभिनव राणा की एक बड़ी उपलब्धि वह Akash Byju`s के AKASH NATIONAL TALENT HUNT EXAM ANTHE 2022 के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। परिवार के लिए यह एक बहुत ही खुशी के लम्हे हैं। विज्ञापन सभी सेटेलाइट चैनल्स के ऊपर चलना शुरू हो गया है। अभिनव राणा कई पंजाबी फिल्मों में भी अपना अभिनय का हुनर दिखा चुका है। उनके माता-पिता का इस बारे कहना है कि यह हमारे परिवार और पूरे हलके के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस विज्ञापन के लिए ऑडिशन पास करना भी एक बड़ी उपलब्धि थी।  परिवार डेराबस्सी में ही रह रहा है। अभिनव राणा प्लस वन का स्टूडेंट है और डेराबस्सी में Shri Guru Harkishan Public school का विद्यार्थी है।

 हम्बल मोशन पिक्चर्स की फिल्म पोस्ती 17 जून को पूरी दुनिया में रिलीज हुई थी।डेराबस्सी के बाल कलाकार अभिनव राणा भी फिल्म में एक अहम् भूमिका में नजर आये थे। यह फिल्म पंजाब में नशीले पदार्थ के खतरे की बढ़ती दर की वास्तविकता पर रोशनी डालती है। फिल्म गिप्पी ग्रेवाल की प्रोडक्शन थी। साथ ही राणा रणबीर द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में राणा रणबीर, प्रिंस कंवलजीत सिंह, रघबीर बोली, बब्बल राय, सुरीली गौतम, ज़रीन खान, वड्डा  ग्रेवाल के अलावा बाल कलाकार अभिनव राणा नजर आये थे। 

इसी वर्ष पंजाबी फिल्म माँ भी रिलीज हुई थी। उस फिल्म में भी अभिनव का रोल था।अभिनव प्लस वन क्लास का छात्र है। अपनी एक्टिंग में और निखार लाने के लिए स्टार अकैडमी से अभिनय की शिक्षा ले रहा है।  इससे पहले अभिनव ने आलिया, अलीना और आस्था में भी काम किया है। 

Akash Byju's के विज्ञापन में डेराबस्सी के अभिनव राणा मेन लीड में



    अभिनव अभी तक `मखु दा टेप रिकॉर्डर', `तेरी मेरी जोड़ी', अड़ब  मुटियार, माँ,आलिया अलीना आस्थाअदि फिल्मो में काम कर चूका है। इनमें कुछ तो रिलीज हो चुकी है। इस के इलावा जी पंजाबी पर टीवी सीरयल के लिए सलेक्शन हो चुकी है। रियलिटी शो में एंकरिंग भी की है। पंजाबी सीरियल ज़ी पंजाबी पर `खस्मा नू खानी` कलर्स चैनल पर `उड़आरियां `  फिल्म `सौं मिट्टी दी` `सेल्फी `बॉलीवुड वेब सीरीज सोनीलिव पर ` सिंह एंड संज ` नीरू बाजवा का `जज्बा `जी पंजाबी पर।हॉटस्टार पर वेबसिरिज, अभिनव पिटीसी चैनल पर जूनियर स्मार्ट किड्स फाइनलिस्ट था। जिस में अभिनव ने एक फौजी का रोल अदा किया था। महेश भट्ट की एक शार्ट फिल्म में भी काम किया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने