सांझा सूफना का चौंकाने वाला अपडेट; दीया की शादी हो गई है तय

 सांझा सूफना का चौंकाने वाला अपडेट; दीया की शादी हो गई है तय

सांझा सूफना का चौंकाने वाला अपडेट; दीया की शादी हो गई है तय


 जब अरज को पता चलता है कि दीया के माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी है, तो वह दीया को ट्रेनिंग देने के अपने वादे को खत्म होता हुआ महसूस करता है।


दीया को एक और महत्वपूर्ण चुनौती का सामना करना होगा जो उसकी ज़िन्दगी बदल सकती है। आज के एपिसोड में, दीया के माँ बाप ने उसकी शादी तय करदी है, जो अरज की दिया को लेकर सारी उम्मीदों को कम कर रही है। इतना ही नहीं, दीया के माता-पिता के इस फैसले ने अरज को दीया से यह पूछने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या वो अपने माता-पिता के फैसले को मानेगी या फिर इस रिश्ते से इंकार कर के अपना सपना पूरा करेगी। अगर दीया का शादी करने का फैसला हुआ तो अरज उसे स्टेट चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग देने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहेगा।


दीया के अपने भविष्य के बारे में क्या विचार हैं? क्या वो सच में अपने माता-पिता से सहमत होगी और अपने सपनों को त्याग देगी? सभी सवालों के जवाब सांझा सूफना के आज के एपिसोड में शाम 7 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने