Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

 Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन 

Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

Chandigarh ; Karwa chouth उत्तरभारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला  त्यौहार है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार प्रत्येक वर्ष करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 13 अक्तूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगी, जो 14 अक्तूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत-त्योहार उदया तिथि के आधार पर ही निर्धारित की जाती है। इस वजह से इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर 2022 को ही मनाया जाएगा।
Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

 राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स के संयुक तत्वाधान में दिनाँक 08-10-2022 को चंडीगढ़ के होटल तमजारा में करवाचौथ का त्यौहार "करवा क्वीन 2022" बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के मार्गदर्शन में व पंजाब अध्यक्ष सोनिया मनचन्दा, पंजाब उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज जी के संयोजन में किया गया। इस आयोजन में 60 महिलाओं ने भाग लिया। सभी सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार करके आयी थी।
Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

 कार्यक्रम में पंजाब की पूरी टीम कविता, रितिका जैन, प्रीति, शिवानी चावला, रवीना, नेहा खन्ना तथा पूनम रानी को संगठन की तरफ से पहचान पत्र भी दिए गए।  रवीना व नेहा खन्ना ने पूरे कार्यक्रम का संचालन करने में बड़ी भूमिका निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन की उत्तरप्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम चौहान जी व रेनबो क्लब फ़ॉर स्पेशल चिल्ड्रन की अध्यक्ष नैंसी घुमन जी रही। अति विशिष्ट अतिथि गोल्डन बर्ड्स की संस्थापक सुपर्णा सचदेवा जी, गैस कम्पनी व पेट्रोल पंप की ऑनर निर्मल मोंगा जी उपस्थित रहीं।
Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

 विशिष्ट अतिथि में सविता खिन्द्री जी, शकुंतला बसंल जी, रितिका जैन जी, जे शाइन से मंजूबाला जी, ओम फर्नीचर के ऑनर श्री सुनील कपूर जी, समिस्टिक आयुर्वेद से सोम गुप्ता जी, श्रीमती सतविंदर पलाहा, अमनदीप कौर जी, दिनेश सरदाना जी, वंदना पाठक, तथा एकम बोपारा भी उपस्थित थे। मिसेज करवा क्वीन 2022 का ख़िताब श्रीमती कविता चौधरी जी के नाम रहा ओर मिस करवा क्वीन मिस इंद्र ने जीता। फर्स्ट रनर अप श्रीमती जगदीप कौर व सेकंड रनर अप नेहा अग्रवाल जी रहीं।  कार्यक्रम की शो स्टॉपर शिवानी चावला जी रही।

 सूपर मॉडल की भूमिका नामिश मोंगा ने निभाई तथा सभी मॉडल्स ने शिवानी चावला व नामिश मोंगा के साथ Catwalk की। ज्यूरी की भूमिका श्रीमती कविता, पूजा कपूर व निहारिका द्वारा बड़ी सूझबूझ के साथ निभाई गई।  सभी विजेताओं को धनराशि श्री दिनेश सरदाना जी द्वारा तथा उपहार दिया कृष्ण की प्रीति व एम्पायर मॉडल्स द्वारा दिये गए। फोटोग्राफी के लिए दिनेश सरदाना जी का बड़ा सहयोग रहा। संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने सोनिया मनचन्दा जी व अदिति भारद्वाज जी को सफल कार्यक्रम की बधाई दी।

Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

Karwa Queen 2022 का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल्स द्वारा शानदार आयोजन

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने