ग्लोबल स्टार KHESARI LAL YADAV और लाल बाबू पंडित की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

 

ग्लोबल स्टार KHESARI LAL YADAVऔर लाल बाबू पंडित की फिल्म `Raja Ki Ayegi Baraat` का टाइटल ट्रैक रिलीज




प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी ग्लोबल स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक आज रिलीज हो गया है।  एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से Khesari lal Yadav Song रिलीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और रिलीज के बाद से तेजी से वायरल भी हो रहा है। हालांकि अभी इस गाने का ऑडियो रिलीज हुआ है। जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज होगा।  



खेसारीलाल यादव की फिल्म के इस गाने को Bhojpuri Singer Priyanka Singh ने गाया है, जो बेहद सुरीली और दिल को छु लेने वाली है। गाने में म्यूजिक ओम झा और लिरिक्स श्याम देहाती का है। यह गाना फिल्म के अनुसार ही बनाई गई है। फिल्म के टाइटल ट्रैक से मालूम पड़ता है कि फिल्म बेहद सामाजिक और पारिवारिक है। इसलिए इस गाने से भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स का जुड़ाव भी साफ देखने को मिल रहा है। अब तक गाने को लाखों लोग देख चुके हैं। 


वहीं। इस गाने को लेकर फिल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित ने कहा कि ‘राजा की आयगी बारात’ एक शानदार गाना है, जो भोजपुरी म्यूजिक का प्रतिनिधित्व करने योग्य है। हमने एक बेहद साफ सुथरी फिल्म बनाई है, जिसमें एक से बढ़ कर एक गाने हैं। यह गाना उसकी एक झलक है। हमने फिल्म के सारे गाने फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर ही बनाएं हैं,  जो एक के बाद एक रिलीज होगी। 


बता दें कि रौशन सिंह एण्ड एस आर के म्यूजिक म्यूजिक प्रस्तुत फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, सुदीक्षा झा, संयुक्ता रॉय, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, अमित शुक्ला, पप्पू यादव, दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, वीणा पांडेय और मनोज सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी मनोज के कुशवाहा का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी एन श्रवण हैं। कोरियोग्राफर कनू मुखर्जी हैं। एक्शन दिलीप यादव हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने