Premier Agri & Food Technology Fair 2022 Chandigarh की तैयारियां जोरों पर
CII Premier Agri & Food Technology Fair 2022 चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसके बारे में हम को आज विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। यह कौन सी तारीख को आयोजित होगा और इसके लिए आपको कहां जाना होगा यह पूरी जानकारी आपको देने जा रहे हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है। आप सब लोग जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मुख्य स्तंभों में से कृषि एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि सन 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लिए केंद्र सरकार इस पर काम कर रही है।
द प्रीमियर एग्री एंड फूड टेक्नोलॉजी फेयर जोकि चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में बस स्टैंड के नजदीक सेक्टर 17 में आयोजित किया जा रहा है। 4 से 7 नवंबर 2022 तक आप लोग इस भव्य कृषि मेले को देखने के लिए आ सकते हैं। आखरी बार एग्रोटेक दिसंबर के पहले हफ्ते 2018 में लगा था। उसके बाद करोना काल की वजह से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस को होस्ट करने वाले राज्य हैं पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार। इसमें रोजाना किसान गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। इंटरनेशनल पवेलियन भी आपको इसमें देखने को मिलेंगे और आप जान सकेंगे कि विदेशी टेक्नोलॉजी कृषि को लेकर कितनी एडवांस है। इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। आपको बताते हैं कि इस के ऑर्गेनाइजर कौन है।
दोस्तों cii यानी के भारतीय उद्योग परिसंघ कृषि और किसान कल्याण और खाद्य प्रसारण उद्योग मंत्रालय और केंद्र और राज्य की कई अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। सबसे पहले एग्रोटेक सन 1994 में चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था। उसके बाद से यह 15वी कड़ी है। इस मेले को आयोजन करने में जो कि चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है यह एक बहुत ही बड़ा व्यापार मेला है जिसको की आप सब लोगों को यहां आकर देखना चाहिए। इसमें पंजाब हरियाणा से तो कंपनियां आएंगी। कृषि से संबंधित इंप्लीमेंट्स बनाने वाली कंपनियां भी अपने स्टॉल लगाएंगे। 16000 वर्ग मीटर के इस क्षेत्र में 200 से ज्यादा आपको स्टाल देखने को मिलेंगे।
सबसे पहले 1994 में इस मेले का आयोजन किया गया था।उस समय इजरायल अंतर्राष्ट्रीय भागीदार था। उसके बाद सन 1996 में ऑस्ट्रेलिया सन 2002 और 2006 में नीदरलैंड ने अपनी भागीदारी दिखाई थी। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, घाना , यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, श्रीलंका, कनाडा अर्जेंटीना और नेपाल से भी किसान प्रतिनिधि मंडल अंतरराष्ट्रीय वक्ता इस मेले में आ चुके हैं इस मेले के मुख्य बिंदु हैं। कृषि इनपुट कृषि, मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण और प्रबंधन पशुधन किसान सेवाएं आदि। पंजाब और हरियाणा ने हमेशा मेजबान राज्य के रूप में इस में भाग लिया है। राजस्थान हिमाचल प्रदेश जम्मू और कश्मीर उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, तमिलनाडु जैसे अन्य राज्य भी भाग ले रहे हैं। इस मेले में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हर बार एक सफल कार्यक्रम के रूप में आयोजित किए जाते हैं।
