एयरपोर्ट रोड पर शुरू हुआ ट्राइसिटी का पहला इंडियन ड्राइव-थ्रू फूड हब

 

एयरपोर्ट रोड पर शुरू हुआ ट्राइसिटी का पहला इंडियन ड्राइव-थ्रू फूड हब



मोहाली: ट्राइसिटी के फूड प्रेमियों और यात्रियों के लिए एयरपोर्ट रोड पर एक नई और अनोखी सुविधा की शुरुआत की गई है। चान्थी हॉस्पिटैलिटी ने जी ब्लॉक, एयरपोर्ट रोड, मोहाली में ट्राइसिटी का पहला इंडियन क्यूज़ीन ड्राइव-थ्रू लॉन्च किया है। इस नए कॉन्सेप्ट का उद्देश्य लोगों को सफर के दौरान तेज, स्वादिष्ट और सुविधाजनक भारतीय भोजन उपलब्ध कराना है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कम समय में बेहतर खाने की तलाश करते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस ड्राइव-थ्रू सुविधा को तैयार किया गया है, जहां ग्राहक बिना वाहन से उतरे अपनी पसंद का भारतीय खाना ऑर्डर कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। एयरपोर्ट रोड पर स्थित होने के कारण यह सुविधा यात्रियों, ऑफिस जाने वाले लोगों और आसपास के निवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

चान्थी हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और ओनर सोनू चान्थी ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले 19 वर्षों से अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 रेस्टोरेंट सफलतापूर्वक चला रही है। अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आधुनिक डाइनिंग कॉन्सेप्ट्स को अब भारत में भी पेश किया जा रहा है। इसी सोच के तहत मोहाली में “करीलेन किचन” और “करी एंड हॉप्स ब्रूइंग कंपनी” की शुरुआत की गई है।



उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य लोगों को बेहतरीन क्वालिटी का भारतीय भोजन आधुनिक और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में कंपनी भारत के अन्य बड़े शहरों में भी अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तार करेगी।

इस प्रोजेक्ट को मजबूत बनाने के लिए प्रसिद्ध होटल ग्रुप “द ओबेरॉय होटल्स” से जुड़े रहे शेफ आदित ग्रोवर को कुलिनरी कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है, जबकि किचन संचालन की जिम्मेदारी एग्जीक्यूटिव शेफ हीरा संभालेंगे। अनुभवी शेफ्स की टीम ग्राहकों को पारंपरिक भारतीय स्वाद के साथ आधुनिक प्रस्तुति का अनुभव देगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह ड्राइव-थ्रू कॉन्सेप्ट ट्राइसिटी के फूड कल्चर में एक नया बदलाव लेकर आएगा और आने वाले समय में युवाओं व यात्रियों के बीच खासा लोकप्रिय होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने