गीत रिकार्डिंग के साथ "पुकार" का भव्य मुहूर्त संपन्न

 गीत रिकार्डिंग के साथ "पुकार" का भव्य मुहूर्त संपन्न

गीत रिकार्डिंग के साथ "पुकार" का भव्य मुहूर्त संपन्न


   युवराज बिग मूवीज, एस. आर. फिल्म्स् एंड आर्ट्स एंड मां सुदामा प्रोडक्शंस कृत भोजपुरी फिल्म "पुकार" का भव्य मुहूर्त गीत रिकार्डिंग के साथ के टी आर रिकार्डिंग स्टूडियो, बेस्ट नगर, गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई में पिछले दिन सम्पन्न हुआ। फिल्म के लेखक निर्देशक बबलू खान हैं। निर्माता कांति ए. मकवाना के साथ साथी प्रोड्यूसर्स हैं - नूतनभाई पटेल, सुरेशभाई मिश्रा, मोहनभाई पटेल तथा ललित कुमार। गीतकार यूसुफ साहिल और संगीतकार अनुज तिवारी हैं। मुहूर्त के समय का गीत अनुज तिवारी की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया। फिल्म में पांच कर्णप्रिय गीत होंगे। फिल्म के कैमरामैन धनंजय प्र० सिंह हैं। 

गीत रिकार्डिंग के साथ "पुकार" का भव्य मुहूर्त संपन्न

             पिता पुत्री के मार्मिक रिश्ते पर आधारित इस फिल्म में पिता की भूमिका विनोद मिश्रा निभायेंगे और उनकी दुलारी बेटी के लिए कविता पुरी अनुबंधित हैं। अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आनेवाले कलाकार हैं - अख्तर हुसैन, राहुल सोनी, सुनीता कांबले, करीम आरिफ, कमलेश सिंह, विशाल, रोशनी जॉन, प्रतीक्षा और बाल कलाकार बेबी त्रिशा। जून के प्रथम सप्ताह से फिल्म की शूटिंग आनंद (गुजरात) के खूबसूरत लोकेशंस पर स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल के तहत की जायेगी। कुछ दृश्य व गाने मुंबई में भी फिल्माने की योजना है। 


                         

              

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ