गीत ढोली का विशेष एपिसोड: मेहरा परिवार के वंश का हुआ खुलासा
चंडीगढ़, 22 जून 2023: जबकि गीत को अपने जीवन को सामान्य बनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वही वो अपने बेटे के साथ मेहरा के घर लौट जाती है, जो दर्शकों के लिए और भी अधिक यादगार और प्यार से भरा होगा। मेहरा परिवार "गीत" और उसके बेटे अलाप को देखकर भावुक हो जाता है।
जहाँ गीत सात साल बाद मेहरा के घर लौटने का फैसला करती है, वही वो मेहरा परिवार को सिमौन और रॉकी की बुराइयों से बचाने की भी कोशिश करती है। आज का एपिसोड बेहद खास होगा जहाँ गीत अपने बेटे अलाप मेहरा को सबके सामने मेहरा हाउस का वंश घोषित करती है जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाता है। मेहरा परिवार अपनी बहू और पोते से मिलकर बहुत खुश है।
मेहरा परिवार के अपने वंश को देखने के बाद सभी की क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या यही वह समय है जब गीत के खिलाफ खड़े सभी लोग अंततः गलत साबित होंगे? गीत के साथ आगे क्या होता है यह जानने के लिए देखें "गीत ढोली" रात 8 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।
\
