एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, मंदिर स्थापना दिवस पर श्री रामायण पाठ व भंडारा

एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, 

मंदिर स्थापना दिवस पर श्री रामायण पाठ व भंडारा आयोजित

एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु,   मंदिर स्थापना दिवस पर श्री रामायण पाठ व भंडारा


डेराबस्सी बरवाला रोड पर ग्रीन इस्टेट अपार्टमेंट में 

एक शाम श्री राधा रानी के नाम भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। अनुराग फाउंडेशन के रमेश चंदेल परमाणु वाले के भजनों का देर शाम तक श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया।


श्री राधा कृष्ण वेलफेयर मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित इस समारोह में बतौर विशेष अतिथि एचकेजीआर फैसनर्स के एमडी एचके गुप्ता ने परिवार सहित हिस्सा लिया। उन्होंने अगली वर्षगांठ तक मंदिर में श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट करने का भरोसा दिया। समाजसेवी अजय यादव को भी सहयोग के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु,   मंदिर स्थापना दिवस पर श्री रामायण पाठ व भंडारा

श्री राधा कृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस पर श्री रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन सैनी, चेयरमैन तेजिंदर कपिल, महासचिव ऋषि जिंदल, कैशियर सुरेंद्र राणा ने बताया कि समारोह में पूर्व एमएलए एनके शर्मा के अलावा जीरकपुर नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों, भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव खन्ना, डेराबस्सी नगर प्रधान नरेश उपनेजा सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भी हाजिरी लगाई। नरेश उपनेजा ने कहा कि हमें अराध्य देवी देवताओं की सेवा करके ही सामाजिक व पारिवारिक जीवन जीने का मार्गदर्शन प्राप्त होता है, वहीं इससे मन की शांति भी मिलती है। इस दौरान अपार्टमेंट के बाशिंदों ने बढ़कर योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने