2.36 करोड़ की लागत से होगा मुबारकपुर-हैबतपुर रोड का पुनर्निर्माण: रंधावा

 2.36 करोड़ की लागत से होगा मुबारकपुर-हैबतपुर रोड का पुनर्निर्माण: रंधावा

 विधायक रंधावा ने 3.60 किमी लंबी सड़क का काम शुरू करवाया


 डेराबस्सी, 

 नजदीकी गांव मुबारकपुर से हैबतपुर तक 2.36 करोड़ की लागत से बनने वाली 3.60 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का उद्घाटन आज हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी जसपाल सिंह गांधरा समेत बड़ी संख्या में पार्टी वालंटियर मौजूद थे।

 इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि 3.60 किलोमीटर लंबी इस सड़क की चौड़ाई पांच मीटर की जाएगी। जिसको फिर से डब्ल्यू.बी.एम. द्वारा मजबूती के साथ बनाया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये ताकि सड़क लम्बे समय तक खराब न हो।


 विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए गए फंड से ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही सड़क बनाने की मांग आज पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की संपर्क सड़कों की हालत खराब है, जिनकी मरम्मत के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है, बरसात के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा, इनमें एक बरवाला सड़क भी है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने