ईस्सापुर गुग्गा माड़ी में छठा वार्षिक भंडारा आयोजित
डेराबस्सी, डेराबस्सी के ईस्सापुर में वर्ष 2018 में ग्रामीणों द्वारा बनाए गए निकटवर्ती गुग्गा माड़ी मंदिर में छठा वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष दिलीप सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर आप पार्टी वरिष्ठ नेता नरेश उपनेजा, बलजीत शर्मा, चमन सैनी व बल्ला सरपंच विशेष रूप से उपस्थित हुए। चादर की रस्म अदा करने के बाद कढ़ी-चावल व प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा. इस अवसर पर पूर्व सरपंच बसंत सिंह, अजायब सिंह, जसपाल सिंह पाली, हरदीप सिंह पाली, सुनील कुमार, सरबजीत , गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह, बलबीर सिंह, बिट्टू, रमनदीप गोल्डी सहित बड़ी संख्या में प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
