प्रतिभा सम्मान समारोह में अर्पिता एवं अमृता सम्मानित

 प्रतिभा सम्मान समारोह में अर्पिता एवं अमृता सम्मानित




वैशाली, हाजीपुर स्थित जगवती किशोरा पैलेस में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वैशाली जिले के चार दर्जन से अधिक मेधावी छात्रों ने भाग लिया। सभी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर बॉलीवुड के फिल्म राइटर -डायरेक्टर कुमार विकल तथा वरिष्ठ फिल्म प्रचारक समरजीत के भतीजे दीपक कुमार सिंह की पुत्रियों अर्पिता एवं अमृता को इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।



अर्पिता एवं अमृता को 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार विधान सभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी तथा प्रमोद चंद्रवंशी द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने