निर्विरोध चुने गए बार एसोसिएशन डेराबस्सी के सचिव व संयुक्त सचिव,
प्रधान, उप प्रधान व कैशियर के लिए चुनाव 15 को,
डेरा बस्सी सबडिवीजनल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में बार एसोसिएशन डेराबस्सी का सालाना चुनाव इस बार भी 15 दिसंबर को होने जा रहा है । इस चुनाव में सचिव पद के लिए एडवोकेट राम धीमान और संयुक्त सचिव पद के लिए नेहा हांडा को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया है। हालांकि प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और कैशियर के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिन्होंने अपने नामांकन पत्र भरे हुए है। प्रधान पद के लिए हर्ष जोशी और अमरिंदर ननवा चुनाव मैदान में हैं जबकि उप प्रधान के लिए सुखवंत चड्ढा और जीवन राणा तथा कैशियर पद के लिए सतीश कुमार और राकेश बैरागी ने अपना नामांकन पत्र भरा है। इनके नतीजे का फैसला संगठन के सदस्यों की 15 दिसंबर को होने वाली वोटिंग से होगा।

