श्री अर्जुन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न
डेराबस्सी, स्थानीय अर्जुन दास सर्वहितकारी विद्या मंदिर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य अतिथि व नगर कौंसिल प्रधान श्रीमती आशु उपनेजा और राजेंद्र कुमार प्रांतीय संगठन मंत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसके अलावा सुरेंद्र अत्री क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चंद्रहास गुप्ता प्रांतीय मंत्री, सुभाष महाजन प्रांतीय उपाध्यक्ष व विभाग पालक ने पूरा समय कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई।
स्कूल मैनेजमें
ट के प्रधान राकेश अचिंत , प्रबंधक भूषण जैन व प्रधानाचार्य पवन कुमार ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों नें विभिन्न तरह की कलाएँ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रदेशों के नृत्य, नाटक, योग-पिरामिड, साहसिक कार्यक्रम आदि की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा।
शिक्षा, खेल तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों तथा अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कुलजीत सिंह रंधावा ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने कार्यक्रम के थीम “ वसुधैव कुटुम्बकम्” को दर्शाते हुए विभिन्न प्रदेशों के नृत्य प्रस्तुत किए। योग से पिरामिड के द्वारा बच्चों ने आकर्षक योग मुद्राएँ प्रस्तुत की। इस अवसर पर अश्वनी जैन , मुकेश गांधी, रजनीश शैली, अमन राणा, बलजीत चन्द शर्मा, इंद्रजीत सिंह जोड़ा, विपन थम्मन, प्रीतम दास, पूर्व छात्र परिषद प्रमुख एवम् सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के इंचार्ज उपस्थित रहे।





