एएआर जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
डेराबस्सी, स्थानीय आचार्य आत्मा राम जैन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरा बसी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया। समारोह में मुख्य अतिथि हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, ईओ वरिंदर जैन, कौंसिल प्रधान आशु उपनेजा, और स्कूल समिति के सदस्य, चेयरमैन तरसेम जैन, अध्यक्ष प्रिंस जैन, अजय मीरचंदानी, प्रिंसिपल डॉ. रोहनी मीरचंदानी भी शामिल हुईं।
हलका विधायक कुलजीत रंधावा ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम दौरान बच्चों द्वारा पेश किए भांगड़ा ने हलका विधायक को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने बच्चों संग स्टेज पर डांस कर उनकी हौसला अफजाई की।
प्रिंसिपल रोहिणी मिरचंदानी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और बच्चों ने अलग-अलग राज्यों से संबंधित लोक नृत्य पेश किया। विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके आप नेता नरेश उपनेजा, हरविंदर पटवारी, बलजीत चंद शर्मा के अलावा कई अन्य भी उपस्थित थे।
डेराबस्सी004- भांगड़ा पेश करते छात्रों के साथ हलका विधायक

