भारत स्वाभिमान(न्यास) एवं दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) का स्थापना दिवस मनाया

भारत स्वाभिमान(न्यास) एवं दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) का स्थापना दिवस मनाया


डेरा बस्सी 

भारत स्वाभिमान(न्यास) एवं दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) का स्थापना दिवस पतंजलि के पांचो संगठनों द्वारा पूरे भारतवर्ष में मनाया गया । इस दिवस को स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में संगठन ने मनाया । डेराबस्सी में कम्युनिटी सेंटर में  चल रही योग कक्षा द्वारा ट्राई सिटी का मुख्य कार्यक्रम राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान श्री नवीन चंद्र फुलेरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें खरण- कुराली ,मोहाली ,चंडीगढ़, पंचकूला ,कालका- पिंजौर ,रामगढ़ व रायपुरानी- बरवाला के  कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रातकाल 9:30 बजे कार्यक्रम 11 कुंडीय हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ । यज्ञ को संपन्न करने के लिए विशेष पुरोहित पंचकूला से आमंत्रित किए गए थे जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ  संपन्न कराया।


कार्यक्रम में नरेश उपनेजा  के अतिरिक्त श्री मुकेश गांधी  व अन्य गाणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पतंजलि योगपीठ एवं बाबा रामदेव जी के योग और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की और डेराबस्सी क्षेत्र में बढ़ रहे योग के प्रचार के संदर्भ में खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सुबह हवन के बाद प्रभात फेरी रस्साकसी प्रतियोगिता पुरुषों के लिए महिलाओं के लिए व बच्चों के लिए अलग-अलग करवाई गई साथ ही आसनों की भी प्रतियोगिताएं मंच पर की गई इसके साथ ही मंच पर स्कूल के बच्चों के साथ-साथ पतंजलि योग कक्षाओं के साधकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर श्री नवीन चंद्र फुलेरा राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ने उपस्थित लोगों को संगठन के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी दी और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में डेराबस्सी के कार्यकर्ताओं को व विजेता प्रतिभागियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी उपस्थित 500 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था पतंजलि भारत स्वाभिमान योग कक्षा डेरा बस्सी द्वारा की गई।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने