डेराबस्सी एएसपी समेत पुलिस टीम ने विद्यार्थियों संग मनाई लोहड़ी
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के दिए टिप्स,
डेराबस्सी, एएसपी डॉ दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर के 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ लोहड़ी मनाई। उन्होंने छात्रों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के टिप्स बताए और छात्रों को लोहड़ी की बधाई देते मूंगफली, गच्चक और रेवड़ियों के पैकेट बांटे।
जानकारी देते आईपीएस दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने सरकारी स्कूल में लोहड़ी के मौके पर छात्राओं से बातचीत की और उनकी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है, पहले हम लड़कों की लोहड़ी मनाते थे, अब लोग बेटियों की लोहड़ी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने लड़कियों के लिए समानता और सम्मान की अपील की। इस अवसर पर थाना प्रमुख डेराबस्सी अजितेश कौशल, सब डिवीजन सांझ केंद्र प्रभारी भूपिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, हवलदार राजीव कुमार, गुरदित सिंह, महिला कांस्टेबल सतविंदर कौर, महिला सिपाही गगनदीप कौर और प्रिंसिपल रूमा सहित बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ मौजूद था।
